पातेपुर में करंट लगने से युवक की मौत
पातेपुर थाना क्षेत्र के नीरपुर चकवैरिसाल गांव में बिजली के करेंट लगने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. युवक गांव में फैल रहे बाढ़ के पानी के कारण अपने अर्द्धनिर्मित मकान के ऊपर पन्नी डालने के लिए बांस डाल रहा था.इस दौरान बिजली प्रवाहित तार के चपेट में आने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पातेपुर थानां क्षेत्र के नीरपुर चकवैरिसाल गांव में शुक्रवार की सुबह लक्षणदेव राय के 1
युवक गांव में फैल रहे बाढ़ के पानी के कारण अपने अर्द्धनिर्मित मकान के ऊपर पन्नी डालने के लिए बांस डाल रहा था। इस दौरान बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। मृतक 18 वर्षीय पुत्र सुशांत कुमार लक्षणदेव राय का पुत्र था। घटना शुक्रवार की सुबह की है।
मिली जानकारी के अनुसार सुशांत कुमार गांव में फैल रहे बाढ़ के पानी के कारण अपने अर्द्धनिर्मित मकान के ऊपर पन्नी डालने के लिए दीवार पर चढ़ा था। दीवार के ऊपर बांस डालने के क्रम में बांस बिजली प्रवाहित तार से छू गया जिसकी चपेट में आने से उसे करंट का जोरदार झटका लगा। मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्वजनों के बीच कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पातेपुर के पूर्व उप प्रमुख मुकेश कुमार उर्फ पिटू यादव, पैक्स अध्यक्ष पंकज कुमार, जगन्नाथ राय आदि मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाया।