Vaishali News: हाजीपुर के सतिहारा चौक पर सड़क हादसे में युवक की हुई मौत, राशन लेने घर से निकला था
मुन्ना राम राशन लाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सतिहारा चौक पर अज्ञात चार पहिया वाहन ने धक्का मार दिया। मौके से चालक वाहन लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भर्ती कराया।
हाजीपुर, जागरण संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के सतिहारा चौक पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना बुधवार की देर रात की है। मृतक की पहचान हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के गुरमिया निवासी स्व. झगरु राम के 34 वर्षीय पुत्र मुन्ना राम के रूप में की गई है।
बताया जाता है कि मुन्ना राम राशन लाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सतिहारा चौक पर अज्ञात चार पहिया वाहन ने धक्का मार दिया। मौके से चालक वाहन लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भर्ती कराया। चिकित्सक ने देखने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
राशन लेने जा रहा था मुन्ना राम
घटना की जानकारी सदर थाना की पुलिस को दी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना की पुलिस एवं मृतक के स्वजन आसपास के लोग हाजीपुर सदर अस्पताल में जुट गए। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि मुन्ना राम राशन लेने जा रहे थे।
हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मुन्ना राम घायल हो गए। घायल को आनन-फानन में सदर अस्पताल हाजीपुर लाया गया। जहां देखने के बाद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची सदर थाने की पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घटना के बाद स्वजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।
पोस्मार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। साथ ही मामले में आरोपित चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपित को गिरफ्तार कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।