महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत, हत्या का आरोप
बेगूसराय। परिहारा ओपी क्षेत्र के बहुआरा गांव में गुरुवार को एक महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो
बेगूसराय। परिहारा ओपी क्षेत्र के बहुआरा गांव में गुरुवार को एक महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। हालांकि मृतका के पुत्र ने इसे हत्या करार दिया है।
परिहारा ओपी पुलिस को दिए आवेदन में महिला के पुत्र नवीन साह ने कहा कि उसकी मां से पड़ोस के विनोद साह ने जरूरत बताकर एक लाख 30 हजार रुपया कर्ज लिया था। परंतु, देने में आनाकानी कर रहा था। जबकि उसकी मां रुपये वापस करने का दबाव बनाते हुए उससे बराबर पैसे की मांग कर रही थी। आवेदन में कहा गया है कि गुरुवार को विनोद साह, सुशील साह, सुनील साह, गुड्डू साह, विपिन साह, आरती देवी सभी पिता सुबुक लाल साह, अहिल्या देवी पति सुबुक लाल साह उसके घर पर बैठकर उसकी मां से बातचीत कर रहे थे। इसी क्रम में करीब 15 मिनट बीतने के बाद ही महिला छटपटाने लगी। पूछने पर उसने बेटे को बताया कि रुपये पचाने के मंशा से विनोद साह ने बातचीत करने के दौरान ही उसे जहर खिला दिया है। महिला को जब तक डॉक्टर के यहां ले जाया जाता तब तक उसकी मौत हो गई। इधर ओपी प्रभारी अशोक कुमार ¨सह ने बताया कि मामला दर्ज करते हुए अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है।