Move to Jagran APP

Vaishali: पति की तलाश में महनार पहुंची दूसरी पत्नी ने पहली के साथ किया जमकर हंगामा, दोनों को छोड़ शख्स है फरार

Vaishali News ओम प्रकाश की दोनों पत्नियां आपस में उलझ गईं। पहली पत्नी अंजली देवी ने बताया कि सात साल पहले हिन्दू रीति-रिवाज के साथ उसकी शादी हुई थी। उसे भी एक बच्चा है। लेकिन ओम प्रकाश बीते तीन माह से फरार है।

By Gaurav KumarEdited By: Jagran News NetworkPublished: Fri, 05 May 2023 09:28 PM (IST)Updated: Fri, 05 May 2023 09:28 PM (IST)
Vaishali: पति की तलाश में महनार पहुंची दूसरी पत्नी ने पहली के साथ किया जमकर हंगामा, दोनों को छोड़ शख्स है फरार
Vaishal: पति की तलाश में महनार पहुंची महिला, हुआ हंगामा।

संवाद सहयोगी, महनार (वैशाली): नगर परिषद महनार के नयाटोला इस्लामपुर वॉर्ड- 17 में एक महिला अपने बच्चे को लेकर अपने पति की तलाश करते महनार पंहुची और जमकर हंगामा किया। घटना गुरुवार की है।

loksabha election banner

दोनों पत्नियों में हुआ हंगामा

इंदु देवी अपने पति सारण जिले के दिघवारा निवासी ओम प्रकाश सिंह की तलाश में महनार पहुंच गई। जानकारी के मुताबिक इस दौरान ओम प्रकाश सिंह की पहली पत्नी अंजली और इंदु के बीच जमकर हंगामा हुआ। इस संबंध में छपरा निवासी महिला इंदु देवी ने बताया कि ओम प्रकाश रिश्ते में उसकी भाभी का भाई लगता था। इंदु देवी भी पहले से शादीशुदा थी। उसका पूर्व पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता था।

इसी दौरान ओम प्रकाश उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ रखने लगा और साल 2019 में कोर्ट मैरिज कर लिया। इसके बाद उसे काफी समय तक दिल्ली में रखा।

बच्चा होने के बाद हुआ फरार

शादी के बाद उसको एक बच्चा हुआ। इसके बाद पति ओमप्रकाश सिंह इंदु देवी को छोड़कर फरार हो गया। महिला ने बताया कि जब ओम प्रकाश से फोन पर बात की तो महनार आने को कहा। लेकिन, जब वो महनार पंहुची तो उसके होश ही उड़ गए।

इंदु देवी को पता चला कि उसका पति ओम प्रकाश सिंह पहले से ही शादीशुदा है। जिसके बाद ओम प्रकाश की दोनों पत्नियां आपस में उलझ गईं। ओम प्रकाश की पहली पत्नी अंजली देवी ने बताया कि सात साल पहले हिन्दू रीति-रिवाज के साथ उसकी शादी हुई थी। उसे भी एक बच्चा है। लेकिन ओम प्रकाश बीते तीन माह से फरार है।

फिलहाल पूरा मामला क्या है यह तो जांच का विषय है, लेकिन इस हंगामें से चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.