वार्ड पार्षदों ने निकाला मशाल जुलूस
वैशाली। महुआ नगर पंचायत में आय का साधन बंद कर दिए जाने से आक्रोशित वार्ड पार्षदों ने मसाल।
By JagranEdited By: Published: Mon, 31 Jul 2017 08:48 PM (IST)Updated: Mon, 31 Jul 2017 08:48 PM (IST)
वैशाली। महुआ नगर पंचायत में आय का साधन बंद कर दिए जाने से आक्रोशित वार्ड पार्षदों ने मसाल जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ नारबाजी की। महुआ नगर पंचायत कार्यालय से निकाली गई मसाल जुलूस में वार्ड पार्षदों के अलावा अन्य लोगों ने अनुमंडल मुख्यालय बाजार के विभिन्न सड़क मार्ग पर भ्रमण करने के बाद कहा कि नगर पंचायत के आय का एकमात्र साधन को पदाधिकारियों ने बंद कर दिया है जिसके कारण नगर का विकास अवरुद्ध हो गया है। वार्ड पार्षदों ने कहा आय का साधन बंद करने के के विरोध में मंगलवार को महुआ बंद का आयोजन किया गया है। मसाल जुलूस में वार्ड पार्षद सत्येंद्र कुमार,अरुण कुमार, अभिषेक कुमार, अनिल गुप्ता, मो. तौकीर सैफी आदि शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें