जलजमाव से परेशान ग्रामीणों ने खुद शुरू किया सड़क निर्माण
बिहार सरकार के आदेशानुसार सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के नए प्रखंड विकास पदाधिकारी के रूप में मोहम्मद इस्माइल अंसारी ने गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय में विधिवत प्रभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने निवर्तमान बीडीओ कुमकुम श्रीवास्तव से प्रभार लिया। सर्वप्रथम लोजपा नेता चंदन यादव राजद के प्रखंड प्रवक्ता मदन राय राजद के प्रखंड अध्यक्ष रोविन राय पूर्व जिला पार्षद उपेंद्र कुमार राय जनता दल यू के युवा अध्यक्ष राज किशोर सिंह जदयू के प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष राज कपूर ने मुलाकात कर उनका स्वागत किया।
वैशाली। लालगंज प्रखंड क्षेत्र की रिखर पंचायत की वार्ड संख्या 10 में सड़क पर जलजमाव से परेशान ग्रामीणों ने अपने स्तर से सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया है। सड़क पर जमे पानी को बोरिग से निकालकर सड़क पर लगभग ढ़ाई सौ मीटर में राबिस व ईंट के टुकड़े भरे जा रहे हैं। ग्रामीणों का यह प्रयास व्यवस्था को आईना दिखा रहा है।
स्थानीय नंदकिशोर राय, कपिल पासवान, जोखन पासवान, टूटू पासवान, चंद्रिका पासवान, मुसाफिर पासवान, रामईश्वर पटेल, दीप नारायण राय, चंदेश्वर महतो, नंदन पासवान, रवीन्द्र राय, महेश राय, राजू महतो, चंदेश्वर महतो, मो. न्याज, मो. ऐनुल, मो अहमद आदि ने बताया कि वार्ड 10 में हरिनाथ पासवान के घर से जगदम्बा स्थान तक जानेवाली एक किलोमीटर लंबी इस ग्रामीण सड़क पर सालोंभर पानी लगा रहने से लगभग 24 सौ की आबादी वाले अनुसूचित जाति, अतिपिछड़ा व पिछड़ा वर्ग के लोगों के टोले के निवासियों व अन्य राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस सड़क के निर्माण के लिए ग्रामीणों ने मुखिया से लेकर विधायक तक और बीडीओ से लेकर डीएम एक गुहार लगाई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसके बाद ग्रामीणों ने अपने स्तर से सड़क बनाने की ठानी।
लोगों का कहना है कि पंचायत द्वारा गठित वार्ड क्रियान्वयन समिति में इस सड़क का चयन निर्माण के लिए किया गया था। परन्तु स्थानीय मुखिया द्वारा कम पैसे दिए गए जिससे सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ। इस संबंध में ग्रामीणों ने बीडीओ से भी गुहार लगाई। परन्तु कार्य नहीं हुआ।
लोगो ने बताया कि वित्तीय वर्ष 1997-98 में तब के लालगंज विधायक योगेंद्र साहू के विधायक फंड से लालगंज-फकुली मुख्य मार्ग के मलंग चौक से पूरनटांड जाने वाली मुख्य सड़क में वार्ड 10 के हरिनाथ पासवान के घर से जगदम्बा स्थान तक जाने वाली इस सोलिग सड़क का निर्माण किया गया था। इस पर आगे कोई कार्य नहीं किया गया, जिसके कारण सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई।
इस संबध में लालगंज बीडीओ राधा रमन मुरारी ने कहा कि जनसहयोग से सड़क का निर्माण कार्य कराये जाने की उन्हें जानकारी नहीं है इस संबंध में मुखिया एवं संबंधित वार्ड सदस्य से बात करेंगे। गबन का कोई मामला आया तो संबंधित जनप्रतिनिधि व कर्मी पर कार्रवाई की जाएगी।