सड़क हादसे में एक की मौत, एक दर्जन से अधिक जख्मी
लालगंज और करताहां थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटना में तकरीबन एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लालगंज लाया गया।
संवाद सूत्र, लालगंज:
लालगंज और करताहां थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटना में तकरीबन एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। वहीं एक महिला की मौत हो गई। जबकि घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लालगंज लाया गया।
पहली घटना लालगंज-वैशाली मुख्यमार्ग के बाइपास रोड के रेफरल अरेफरल अस्पताल में स्पताल के समीप की है जहां कार और टेंपो की सीधी भिड़ंत में नौ लोग घायल हो गए। उन्हें रेफरल अस्पताल लाया गया। उनमें से तीन की हालत नाजुक देखकर डॉक्टर ने सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया। सभी घायल वैशाली थाना के सुभई गांव के रहने वाले हैं। वे सभी हरौली के बुढि़या मैया का दर्शन कर लौट रहे थे। टेंपो जैसे ही बाइपास के रेफरल अस्पताल के समीप पहुंची कि सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इस घटना में अभिषेक कुमार, राजा देवी, मीणा देवी, कलावती देवी, उर्मिला देवी, प्रतीप कुमारी आदि घायल हो गई। इनमें से तीन की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां लालगंज के पुरखौली गरंव निवासी स्व. नुन्नू की 60 वर्षीय पत्नी राजा देवी की मौत इलाज के दौरान हाजीपुर सदर अस्पताल में हो गई।
वहीं दूसरी घटना मनसा ब्रह्म स्थान की है। यहां हादसे में पांच लोग घायल हो गए। हाजीपुर की ओर जा रहे टेंपो को कार ने पीछे से ठोकर मार दी जिससे टेंपो उलट गया और उसपर सवार सभी लोग घायल हो गए। गम्भीर रूप से घायल मीना देवी, पूजा देवी, श्वेता कुमारी का रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल भेज गया। दोनों जगहों पर पुलिस चालक को गिरफ्तार कर लिया किया और गाड़ी जब्त कर थाना ले आई।