विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मम्मी, मैं हार गई…' लिखकर, BPSC महिला शिक्षिका ने फंदे से लटककर दी जान

Published: Mon, 26 Jan 2026 05:35 PM (IST)

हाजीपुर के कटहरा थाना क्षेत्र में एक सरकारी शिक्षिका का शव फंदे से लटका मिला। शिक्षिका अख्तियारपुर सेहान के एक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. शिक्षिका का शव फंदे से लटका मिला, वैशाली में सनसनी।

  2. सुसाइड नोट में लिखा, 'मम्मी, भाई जी माफ कीजिएगा, मैं हार गई।'

  3. पुलिस कर रही जांच, मानसिक तनाव कारण होने की आशंका।

जागरण संवाददाता, हाजीपुर(वैशाली)। वैशाली जिले के कटहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सेहान गांव में एक सरकारी शिक्षिका का फंदे से लटका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान जंदाहा थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी दीपक राज की पत्नी के रूप में हुई है। वह अख्तियारपुर सेहान स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं और विद्यालय के पास ही किराए के मकान में रहकर पढ़ाती थीं।

parijan

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। इसके बाद स्वजनों और कटहरा थाना की पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने कमरे से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद वे शव लेकर गांव चले गए।

suside 1

पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में मृत शिक्षिका ने लिखा है, 'यह मेरा व्यक्तिगत कदम है। मम्मी, भाई जी माफ कीजिएगा। आपकी बेटी हार गई। सॉरी मम्मी।'
इस मार्मिक संदेश ने न सिर्फ स्वजनों बल्कि पुलिस को भी झकझोर कर रख दिया है। हालांकि, सुसाइड नोट में आत्महत्या के पीछे के स्पष्ट कारणों का उल्लेख नहीं किया गया है।

सदर अस्पताल पहुंचे मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार शिक्षिका अपने कार्य के प्रति समर्पित थीं, लेकिन बीते कुछ दिनों से वह मानसिक तनाव में थीं। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों की तह तक जाने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के लोगों और स्वजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

थाना पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।

महत्वपूर्ण संदेश

आत्महत्या किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। जीवन अमूल्य है और हर परेशानी का रास्ता बातचीत और मदद से निकल सकता है। मानसिक तनाव या अवसाद की स्थिति में परिवार, मित्र या विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें। जरूरत पड़ने पर काउंसलिंग और हेल्पलाइन सेवाओं की मदद लें।