विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वैशाली में 6 पुलिस अफसरों का तबादला, SSP शुभांक मिश्रा ने जारी किया आदेश; देखें पूरी सूची

Published: Sat, 26 Sep 2026 11:25 AM (IST)

वैशाली के वरीय पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने जिले में पदस्थापित 6 पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला किया ...और पढ़ें

वैशाली में पुल‍िस पोस्‍ट का नि‍रीक्षण करने पहुंचे एसएसपी शुभांक म‍िश्रा।

वैशाली में पुल‍िस पोस्‍ट का नि‍रीक्षण करने पहुंचे एसएसपी शुभांक म‍िश्रा।

HighLights

  1. एसएसपी शुभांक मिश्रा ने 6 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया।

  2. सभी अधिकारियों को तत्काल नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देना होगा।

  3. एसएसपी ने क्राइम कंट्रोल हेतु चेक पोस्ट का निरीक्षण किया।

जागरण संवाददाता, हाजीपुर। वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) शुभांक मिश्रा ने वैशाली ज‍िले में पदस्थापित 6 पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला किया है।

जारी आदेश के अनुसार सभी पदाधिकारियों को अविलंब अपने नव पदस्थापित स्थल पर योगदान देकर अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया है।

पुलिस अवर निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय का तबादला महनार थाना अनुसंधान इकाई से बेलसर थाना अनुसंधान इकाई में किया गया है।

व‍िजय प्रसाद भेजे गए लालगंज थाना 

SI नीरज कुमार सिंह को जंदाहा थाना अनुसंधान इकाई से औद्योगिक थाना अनुसंधान इकाई भेजा गया है। दारोगा विजय प्रसाद का तबादला काजीपुर थाना अनुसंधान इकाई से लालगंज थाना अनुसंधान इकाई में किया गया है।

पुलिस अवर निरीक्षक राजीव रंजन को बेलसर थाना अनुसंधान इकाई से औद्योगिक थाना अनुसंधान इकाई में पदस्‍थाप‍ित किया गया है।

एसआई रामसकल कुमार का तबादला बिदुपुर थाना अनुसंधान इकाई से विधि-व्यवस्था शाखा, पुलिस कार्यालय हाजीपुर में किया गया है।

पुलिस अवर निरीक्षक मनीष कुमार का तबादला बेलसर थाना अनुसंधान इकाई से जंदाहा थाना अनुसंधान इकाई में किया गया है। 

एसएसपी ने क‍िया दो पोस्‍ट का निरीक्षण 

इधर क्राइम कंट्रोल को लेकर एसएसपी ने शुक्रवार रात शहर के महत्वपूर्ण पासवान चौक एवं न्यू गंडक पुल स्थित चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया गया।

उन्होंने ड्यूटी पर उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं बल की सतर्कता, अनुशासन और कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया।

एसएसपी ने कहा कि रात के समय अपराध की संभावना अधिक रहती है, इसलिए गश्ती में विशेष सतर्कता बरतें।