पांच स्कूल बैग ने खोला गांजा तस्करी का राज, वैशाली में 13-16 साल के तीन नाबालिग गिरफ्तार
वैशाली के भगवानपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बस से 38.600 किलो गांजा बरामद कर पांच आरोपितों को गिरफ्तार ...और पढ़ें

पांच बैग ने खींचा पुलिस का ध्यान
HighLights
पुलिस ने बस से 38.600 किलो गांजा बरामद किया।
पांच आरोपित गिरफ्तार, जिनमें तीन नाबालिग (13-16 वर्ष) शामिल।
भगवानपुर में दो दिन में दूसरी बड़ी गांजा तस्करी कार्रवाई।
संवाद सूत्र, सराय(वैशाली)। भगवानपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बस से गांजा तस्करी का बड़ा मामला पकड़ा है। सोमवार को जयनगर से पटना जा रही बस की तलाशी में पांच बैग से 38.600 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया, जिनमें तीन विधि-विरुद्ध आरोपितों की उम्र 13 से 16 वर्ष बताई गई है।
पांच बैग ने खींचा पुलिस का ध्यान
गुप्त सूचना के आधार पर भगवानपुर पुलिस ने हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच-22 पर ओवरब्रिज के पास वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान बस को रोककर संदिग्ध यात्रियों की तलाशी ली गई।
पांच बैग के साथ मौजूद लोगों पर पुलिस को शक हुआ। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में विधिवत तलाशी लेने पर सभी बैग से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।
बच्चों के जरिए तस्करी का नेटवर्क?
पुलिस ने विजय कुमार और राम अक्षय भगत समेत पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। तीन नाबालिग बिदुपुर और देसरी थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस अब गांजा तस्करी के पूरे नेटवर्क और इसके स्रोत को खंगाल रही है।
दो दिन पहले भी 72 किलो गांजा पकड़ा था
भगवानपुर ओवरब्रिज के पास दो दिन पहले भी पुलिस ने दो लग्जरी कारों से करीब 72 किलो गांजा बरामद कर पांच तस्करों को गिरफ्तार किया था। लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई ने इलाके में सक्रिय तस्करी नेटवर्क पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
