विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वैशाली पुलिस हिरासत में युवक ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की, भाभी की हत्या का आरोपी

Published: Sun, 12 Apr 2026 12:02 PM (IST)

वैशाली जिले के बेलसर थाने में भाभी की हत्या के आरोपी साहिल पटेल ने पुलिस हिरासत में जहर खाकर आत्महत्या ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हाजीपुर। वैशाली जिले के बेलसर थाना में पुलिस हिरासत में एक व्यक्ति ने जहर खाकर आत्म हत्या करने का प्रयास किया। युवक को भाभी की हत्या के आरोप में पुलिस ने थाने पर गिरफ्तार कर लाया था।

जानकारी मिलते ही पुलिस ने युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए लालगंज बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

घटना की जानकारी मिलते ही वैशाली, लालगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना की जानकारी पुलिस वालों के द्वारा हिरासत में लिए गए व्यक्ति के परिवार वालों को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार वाले मौके पर पहुंच गए।

पुलिस हिरासत में युवक को बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया है। युवक बेलसर थाना के मौना विशनपुर निवासी साहिल पटेल बताया गया। भाभी की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था।

बीते शनिवार को महिला का संदिग्ध परिस्थिति में मिला था शव

गोरतलब हो कि बीते शनिवार की सुबह बेलसर थाना के मोना बिशनपुर गांव में संदिग्ध परिस्थिति में दीपक पटेल के 27 वर्षीय पत्नी राधा कुमारी की मौत हो गई थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

कुछ लोगों का कहना है कि देवर ने अपने भाभी की हत्या कर दी। महिला का अपने देवर साहिल पटेल के साथ कथित प्रेम संबंध था। इसको लेकर पूर्व में भी विवाद हुआ था जिसे स्थानीय स्तर पर सुलझा लिया गया था।

पुलिस ने रविवार की सुबह साहिल पटेल को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया था। उसके बाद वह पुलिस हिरासत में जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने तुरंत उसे आनन फानन में इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया है।

यह भी पढ़ें- बिहार में अल्पसंख्यक स्टूडेंट्स के सपनों को मिलेगा पंख, 22 जिलों में बन रहा आवासीय स्कूल; 1076 पदों पर होगी भर्ती

यह भी पढ़ें- कटाई का सीजन आते ही रेलवे स्टेशनों में उमड़ी भीड़, पंजाब पलायन कर रहे बिहार के मजदूर 

बेलसर थाना क्षेत्र से महिला की हत्या के मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लाया गया है। वह पैकेट में कुछ छुपा कर रखे हुए था, कुछ खाकर आत्महत्या का प्रयास करने की कोशिश की। पुलिस के द्वारा तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। लड़की की स्थिति ठीक है। उसके परिवार वाले भी साथ है।


-

विक्रम सिहाग, एसपी, वैशाली