मौका मिला तो 15 वर्ष में जो काम नहीं हुआ वह 15 दिनों में होगा : उपेंद्र
नीतीश कुमार के 15 वर्ष के शासनकाल में जो काम बिहार में नहीं हुआ है वह 15 दिनों में पूरा होगा। आप एक मौका दें। महुआ राजापाकर एवं हाजीपुर विधानसभा क्षेत्र में अपने प्रत्याशियों के पक्ष चुनावी सभा को संबोधित करते हुए रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने उक्त बातें कही।
जागरण टीम, वैशाली :
नीतीश कुमार के 15 वर्ष के शासनकाल में जो काम बिहार में नहीं हुआ है वह 15 दिनों में पूरा होगा। आप एक मौका दें। महुआ, राजापाकर एवं हाजीपुर विधानसभा क्षेत्र में अपने प्रत्याशियों के पक्ष चुनावी सभा को संबोधित करते हुए रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने उक्त बातें कही। कुशवाहा ने कहा कि इस बार के चुनाव में आप बिहार के विकास के लिए अपना वोट दें। जाति और धर्म के नाम पर बिहार का विकास नहीं हो सकता है। एक-एक कर आपने 30 साल तक सभी को मौका दिया लेकिन क्या हुआ ? बिहार में विकास अभी शून्य है। यहां के मजदूर बाहर जाकर मजदूरी करते हैं लेकिन उनके साथ कितना अपमान हुआ इसे सभी लोग देख रहे हैं। कुशवाहा ने कहा कि आपकी ताकत के बल पर बिहार का भाग्य बदलेगा। कहा कि शिक्षा एवं स्वास्थ्य का हाल काफी बुरा है। सरकारी अस्पताल के बेड पर कुत्ता बैठता है और डॉक्टर के बिना अस्पताल चल रहा है। उन्होंने कहा कि आपकी ताकत से ही बिहार का भाग्य बदलेगा। राज्य की जनता ने बड़े और मझले भाई को 15-15 वर्ष मौका दिया। दोनों ने शासन करके अपनी तिजोरी भरने का काम किया। कुशवाहा ने महुआ से रालोसपा प्रत्याशी रविन्द्र यादव, हाजीपुर से कमल प्रसाद सिंह एवं राजापाकर से बसपा प्रत्याशी फरेश राम को भारी मतों से जिताने की अपील की।