कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्सलेन पुल के पास बिना कपड़ों के मिला युवक का शव, सिर धड़ से अलग; हत्या या हादसा?
राघोपुर (वैशाली) में कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्सलेन पुल के पास एक युवक का सिर कटा शव बरामद हुआ है, जिस पर ...और पढ़ें

सिक्सलेन पुल के पास मिला युवक का शव। सांकेतिक तस्वीर
संवाद सूत्र, राघोपुर (वैशाली)। कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्सलेन पुल के पाया नंबर 56 के पास सोमवार को एक युवक का शव बरामद किया गया।
शव पर कपड़े नहीं थे। सिर अलग था। शरीर के अन्य हिस्से पर भी गहरे जख्म के निशान पाए गए। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत रुस्तमपुर थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
हादसे में मौत या हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज
प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की मौत किसी सड़क हादसे में हुई है या हत्या कर शव को पुल पर फेंका गया है।
पुलिस शव की पहचान कराने की कोशिश कर रही है। साथ ही घटनास्थल और आसपास के इलाकों की भी जांच की जा रही है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही पता चलेगी।
