बोलेरो एवं बाइक की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी
वैशाली। हाजीपुर-लालगंज मुख्य मार्ग पर गुरमियां चौक के निकट बोलेरो एवं बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से जख्मी दोनों युवकों को इलाज के लिए तत्काल लालगंज रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।
वैशाली। हाजीपुर-लालगंज मुख्य मार्ग पर गुरमियां चौक के निकट बोलेरो एवं बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से जख्मी दोनों युवकों को इलाज के लिए तत्काल लालगंज रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। सदर अस्पताल से भी आवश्यक उपचार के बाद दोनों युवकों की गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के मौजनपुर गांव निवासी राजेश पासवान का पुत्र रविन्द्र पासवान तथा विपत पासवान के पुत्र राहुल कुमार को अपने साथ बाइक से लेकर छठ का केला पहुंचाने के लिए अपनी ससुराल गुरमियां रविवार की सुबह गए थे। ससुराल में केला देने के बाद वे दोनों दोपहर में वहां से अपने घर के लिए चले। उनकी बाइक जैसे ही गुरमियां चौक पर पहुंची थी कि एक तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आ गई। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से जख्मी होकर सड़क पर गिर कर छटपटाने लगे। घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने जख्मी दोनों युवकों को सड़क पर से उठाकर इलाज के लिए लालगंज रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। रेफरल अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों के परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर चले आए। सदर अस्पताल से भी दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद बोलेरो मौके से भाग निकलने में सफल रही।