दो शातिर ठगों को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा
गांव-गांव में घूम घूम कर सोने के गहने साफ करने का प्रलोभन देकर गहना लेकर भागने वाले दो शातिर ठगों को रहसा गांव में ग्रामीणो ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।
संवाद सूत्र, भगवानपुर :
गांव-गांव में घूम घूम कर सोने के गहने साफ करने का प्रलोभन देकर गहना लेकर भागने वाले दो शातिर ठगों को रहसा गांव में ग्रामीणो ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। मिली जानकारी के अनुसार रहसा गांव में कुछ दिन पहले सोने के गहने साफ करने के बहाने ठगों ने महिलायों को घर से गर्म पानी लाने को कहा था। महिलाएं जब गर्म पानी लाने गई तो इधर ठग गहने लेकर भाग निकले थे। संयोगवश फिर वही दोनो ठग सोने के गहने साफ करने के बहाने रहसा गांव के शत्रुघ्न सिंह के पुत्र जितेंद्र सिंह के घर से करीब चार लाख के गहने साफ करने के बहाने लेकर फरार हो गए लेकिन ग्रामीणों की तत्परता से दोनो ठगों को अपाचे बाइक सहित पकड़ लिया गया। दोनो को पुलिस को सौंप दिया गया। गिरफ्तार ठग समस्तीपुर जिला के दूधपुरा गांव के कैलाश साह का पुत्र जितेंद्र सोनी एवं दूसरा बेगूसराय जिला के डंडारी गांव निवासी दिलीप सोनी का पुत्र गौतम कुमार बताया गया है। पकड़े गए दोनो शातिर ठगों को जेल भेज दिया गया है।पुलिस उनकी अपाचे बाइक जब्त कर ली हे। इस संबंध में भगवानपुर थाने के रहसा निवासी शत्रुघ्न सिंह के पुत्र जितेंद्र सिंह ने चार लाख से अधिक के सोने के गहने लेकर भागने का आरोप लगाया है।