बाया नदी में कपड़े धोने गईं दो लड़कियां डूबीं, एक का शव मिला
वैशाली। महुआ नगर पंचायत के सदापुर महुआ गांव में बाया नदी में कपड़े धोने गई दो किशोरिय
वैशाली। महुआ नगर पंचायत के सदापुर महुआ गांव में बाया नदी में कपड़े धोने गई दो किशोरियां नदी के गहरे पानी में डूब गईं । किशोरियों के डूबने की सूचना से स्वजनों में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने एक किशोरी का शव बरामद कर लिया है, जबकि दूसरा का खोजबीन जारी है।इसके विरोध में सड़क जाम कर दिया। जानकारी के अनुसार नगर पंचायत के वार्ड 14 निवासी साधु महतो की 14 वर्षीय पुत्री अंजू कुमारी तथा मोहन महतो की पुत्री पूजा कुमारी शनिवार को घर के समीप ही बाया नदी के मालियाबाड़ी घाट पर कपड़ा धोने गई थीं। इस दौरान पैर फिसलने से दोनों किशोरी नदी की गहरे पानी में चली गईं। एक की मौत हो गई तथा दूसरे की खोज की जा रही थी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद अंजू का शव नदी से खोज निकाला। लेकिन पूजा का पता नहीं चला।
घटना की जानकारी दिए जाने के बाद भी किसी पदाधिकारी के नहीं पहुंचने पर नाराज ग्रामीणों ने महुआ थाना के सामने सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर लोगों को शांत कराया। आधे घंटे बाद स्वजन शव गांव ले गए। समाचार लिखे जाने तक दूसरी किशोरी की खोज की जा रही थी।