दो दर्जन दिव्यांगों को दी गई ट्राइसाइकिल
संवाद सूत्र, बिदुपुर : बिदुपुर प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को दिव्यांगों के बीच ट्राइसाइकिल
संवाद सूत्र, बिदुपुर :
बिदुपुर प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को दिव्यांगों के बीच ट्राइसाइकिल का वितरण किया गया। ट्राइसाइकिलों का वितरण प्रखंड प्रमुख व बीडीओ ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रीना देवी ने कहा कि सरकार कि दिव्यांगों को स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार की ओर से उन्हें ट्राइसाइकिल मुहैया कराई जा रही है। कहा कि दिव्यांगों को उपेक्षित नहीं समझना चाहिए। यदि उन्हें भी अवसर व सुविधा उपलब्ध कराई जाए तो वे भी कामयाबी के शिखर पर पहुंच सकते हैं।
बीडीओ दुनिया लाल यादव ने कहा कि प्रखंड से कुल 70 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिन लोगों के आवेदन प्राप्त हो गए हैं, उन सभी को ट्राइसाइकिल दी जाएगी।
मंगलवार को लगभग दो दर्जन दिव्यांग ट्राइसाइकिल के लिए पहुंचे थे। उन्हें ट्राइसाइकिल दी गई। उन्होंने बताया कि समाज कल्याण विभाग के द्वारा सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत दिव्यांगों के बीच ट्राइसाइकिल का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रमुख पति अशोक पासवान, भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष ¨टकज कुमार ¨सह, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद मुकेश,लोजपा के प्रखण्ड अध्यक्ष राजकुमार ¨सह, राजद प्रखंड अध्यक्ष राज किशोर यादव सहित सीओ संजय कुमार राय, त्रिलोकी नाथ राय सहित सभी पंचायतो के जनप्रतिनिधि एवं कर्मी उपस्थित थे।