Move to Jagran APP

वैशाली के सहदेई में ट्रेन हादसा, छह यात्रियों की मौत

पूर्व मध्य रेल के बरौनी-बछवारा-हाजीपुर रेलखंड पर जोगवनी से आनंद बिहार टर्मिनल दिल्ली को जाने वाली 124

By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Feb 2019 12:28 AM (IST)Updated: Mon, 04 Feb 2019 12:28 AM (IST)
वैशाली के सहदेई में ट्रेन हादसा, छह यात्रियों की मौत
वैशाली के सहदेई में ट्रेन हादसा, छह यात्रियों की मौत

वैशाली। पूर्व मध्य रेल के बरौनी-बछवाड़ा-हाजीपुर रेलखंड पर जोगबनी से आनंद बिहार टर्मिनल दिल्ली को जाने वाली 12487 अप सीमांचल एक्सप्रेस रविवार की अल सुबह 3.58 में सहदेई बुजुर्ग स्टेशन के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में इस ट्रेन की ग्यारह बोगियां पटरी से उतर गई। इस हादसे में छह यात्रियों की मौत हो गई जबकि 36 यात्री घायल हो गए। उनमें से छह यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सदर अस्पताल हाजीपुर में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। शेष घायलों का इलाज सहदेई बुजुर्ग प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और सदर अस्पताल में किया जा रहा है। मृतकों में तीन खगड़िया जिले के हैं जबकि तीन पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर जिले के नूरी नगर, कोना कमात के एक ही परिवार के सदस्य हैं। रेलवे बोर्ड ने इस हादसे के जांच के आदेश दिए हैं। मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख, गंभीर रूप से घायल को एक लाख और मामूली रूप से घायल को पचास-पचास हजार रुपये मुआवजा देने की घोषणा की गई है। कमिश्नर रेलवे सेफ्टी पूर्वी जोन लतीफ खान इस हादसे की जांच करेंगे। पूर्व मध्य रेल के द्वारा जारी बुलेटिन में प्रथम दृष्टया हादसे का कारण सहदेई स्टेशन के समीप रेल पटरी में फ्रैक्चर हो सकता है।

loksabha election banner

घटना की जानकारी मिलते ही वैशाली के डीएम राजीव रौशन और एसपी डॉ. मानवजीत ¨सह ढिल्लो घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके बाद पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक एलसी त्रिवेदी और सोनपुर के डीआरएम अतुल्य सिन्हा भी पदाधिकारियों और कर्मचारियों की टीम के साथ पहुंच गए और युद्धस्तर पर बचाव कार्य शुरू किया गया। आसपास के पीएचसी और हाजीपुर से कई एंबुलेंस मंगाकर घायलों को सहदेई बुजुर्ग प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा गया। एंबुलेंस आने के पहले स्थानीय दो-तीन ग्रामीण चिकित्सकों से भी कुछ घायल यात्रियों का प्राथमिक उपचार कराया गया। दोपहर में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव, आरपीएफ के डीजी अरुण कुमार और रेलवे बोर्ड के सदस्य विश्वेस चौबे के साथ सदर अस्पताल हाजीपुर पहुंचे और घायलों को देखा। इस ट्रेन में ज्यादातर सफर करने वाले यात्री प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए जा रहे थे। मृतकों की सूची

1. सुदर्शन दास- 60 वर्ष- पिता स्व. कमलेश्वरी यादव, बेला, थाना- बेलदौर, जिला- खगड़िया

2. इल्वा देवी - 60 वर्ष - पति स्व. नर¨सह यादव, बलुआही, जिला खगड़िया

3. इंदिरा देवी - 65 वर्ष - पति योगेन्द्र यादव, बलुआही खगड़िया, जिला खगड़िया 4. सायदा खातून - 45 वर्ष- पति भेदू, नूरी नगर, कोना कमात, थाना चकलिया, जिला उत्तरी दिनाजपुर पश्चिम बंगाल

5. अंसार आलम- 21 वर्ष- पिता झारू आलम, नूरी नगर, कोना कमात, थाना चकलिया, जिला उत्तरी दिनाजपुर पश्चिम बंगाल

6. समशुद्दीन आलम- पिता स्व. जलालुद्दीन आलम, नूरी नगर कोना कमात, थाना चकलिया, जिला उत्तरी दिनाजपुर पश्चिम बंगाल सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराए गए घायलों की सूची 1. अजय मजूमदार- 62 वर्ष - पिता जामनी किशोर मजूमदार, बालू घाट पश्चिम बंगाल

2. तरूण महंता - 60 वर्ष - पिता अरुण महंता, दक्षिणी दिनाजपुर पश्चिम बंगाल

3. विमल घोष- पिता दीपेन्द्र घोष, रानीगंज, पश्चिम बंगाल

4. सफी इकबाल सेख- 24 वर्ष- पिता समीर सेख, वासुदेवपुर पश्चिम बंगाल

5. ¨बदा देवी- 42 वर्ष- पालम देवारी मोड़

6. प्रमोद ठाकुर- 40 वर्ष, पिता देवनाथ ठाकुर, भागलपुर, बिहार

7. एफसी कुमार मंडल - 25 वर्ष- पिता सुरेश मंडल, लालबथानी कटिहार

8. मो. जहीरूद्दीन- 51 वर्ष, पिता- मो. अजहर, अठघरा, मालदा, पश्चिम बंगाल

9. सुमन कुमार - 41 वर्ष, पिता सुरेन्द्र लाल दास, सहरसा

10. गिरधारी चौधरी- 73 वर्ष, पिता- स्व. चंद्रकांत चौधरी, इलाव बेगूसराय

11. अर¨वद मंडल- 30 वर्ष- पिता-सुरेश मंडल, लाल बथानी कटिहार

12. हेमलता देवी- 50 वर्ष, पति- सुरेश ¨सह, बखरी बाजार, बेगूसराय

13. सीता देवी- 40 वर्ष , पति- रामउदय ¨सह, बखरी बाजार, बेगूसराय

14. विनीता देवी- गिरिधारी चौधरी, लालबथानी कटिहार

15. अनु ¨सह- 39 वर्ष, राजकुमार ¨सह, बखरी बाजार, बेगूसराय

16. प्रमोद मंडल, 30 वर्ष- शशि मंडल नीरपुर कटिहार

17. रंजन देवी- 45 वर्ष- रवीनद्र ¨सह, बखरी बाजार, बेगूसराय

18. चंदा देवी- 49 वर्ष- विनोद कुमार- सी टू-166, पटना महावीर कॉलोनी न्यू दिल्ली

19. सरिता देवी- 30 वर्ष- सुनील साह, सी टू- 166, पटना महावीर कॉलोनी न्यू दिल्ली

20. पूजा गुहा- 31 वर्ष- ज्योति मई, भरत बिहार, दालकोला पश्चिम बंगाल

21. परिमल चंद्र रॉय- अश्विनी कुमार रॉय, पूर्वी दिनाजपुर पश्चिम बंगाल

22. हीरा देवी- 35 वर्ष, बबलू चौहान, बखरी बाजार, बेगूसराय

23. सोनी कुमारी- 24 वर्ष, प्रदीप पोद्दार, सोनाली कटिहार

24. मंसूर आलम- निजामुद्दीन अहमद, बलदिया घाट, जगन्नाथपुर मालदा

25. मजनू अली- इमाम अली, सुगमापुर पश्चिम बंगाल

26. संयुक्ता देवी- 60 वर्ष, बीरो यादव, गोगरी जमालपुर, खगड़िया

27. बसंती देवी- 60 वर्ष, एसएस यादव, जमालपुर, खगड़िया

28. भोक्ती रक्षित- 73 वर्ष, स्व. सुभत कुमार बसाक, रानीगंज, उत्तरी दिनाजपुर पश्चिम बंगाल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.