विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वैशाली में पानी प्लांट में काम के दौरान करंट से युवक की मौत, हादसे के बाद मैनेजर फरार

Published: Sun, 01 Jun 2025 05:28 PM (IST)

वैशाली के हाजीपुर में गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के रामपुर नौसहन में एक पानी प्लांट में काम करने के दौरान करंट ...और पढ़ें

पानी प्लांट में काम के दौरान करंट से युवक की मौत। (जागरण)
पानी प्लांट में काम के दौरान करंट से युवक की मौत। (जागरण)

HighLights

  1. पानी प्लांट में करंट से युवक की मौत |
  2. सोनू कुमार की दर्दनाक मृत्यु |
  3. पुलिस ने शुरू की मामले की जांच |

जागरण संवाददाता, हाजीपुर। गंगाब्रिज थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर नौसहन में पानी प्लांट में काम करने के दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई।

मौत की सूचना पर गांव में कोहराम मच गया। स्वजन का रोते-रोते बुरा हाल है। इस घटना की जानकारी स्वजन को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्वजन सदर अस्पताल पहुंच गए।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद स्वजन शव लेकर गांव चले गए। युवक की पहचान गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के नवादा खुर्द निवासी दिनेश सिंह के 22 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार सोनू कुमार करीब 02 साल से पानी प्लांट में नौकरी करता था। रविवार की सुबह करीब 06 बजे वह ड्यूटी के लिए अपने घर से पानी प्लांट गया था।

पानी प्लांट में काम करने के दौरान करंट की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गया। हादसे को लेकर मौके पर अफरातफरी मच गई। सभी काम करने वाले जुट गए।

आनन-फानन में युवक को हाजीपुर सदर अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद युवक काे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी साथ में काम करने वाले साथी ने मृतक के परिवार वालों को दी। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार वाले सदर अस्पताल पहुंच गए। स्वजन का रोते-रोते बुरा हाल है।

घटना के संबंध में साथ में काम करने वाले साथी ने बताया कि वह सुबह ड्यूटी गया था। पानी प्लांट में वाइपर से पानी हटाने के दौरान करंट की चपेट में आ गया। आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

घटना के संबंध में मृतक के स्वजन ने बताया कि सोनू कुमार पानी प्लांट में करीब दो वर्षों से काम करता था। वह सुबह 06 बजे घर से पानी प्लांट में काम करने के लिए निकला था। साथ में काम करने वालों ने सूचना दी कि करंट लगने से मौत हो गई। हम लोग सदर अस्पताल पहुंचे हैं।

पानी प्लांट के मालिक मैनेजर सब फरार है। इस संबंध में गंगाब्रिज थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जानकारी मृतक के परिवार वालों ने दी है। शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। आवेदन मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।