भारत माता के जयकारे के साथ निकली तिरंगा यात्रा
प्रखंड में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तिरंगा यात्रा निकाली।
By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Aug 2017 03:06 AM (IST)Updated: Tue, 15 Aug 2017 03:06 AM (IST)
वैशाली। प्रखंड में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा प्रखंड के सिहमा कंठ गांव से शुरू हुई जो जारंग बाजार, मौना चौक, अफजलपुर, बीबीपुर, मानपुरा होते हुए बेलसर बाजार पर आकर समाप्त हुई। भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक कुमार के नेतृत्व में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लिए बाइक से भारत माता की जय का नारा लगाते हुए चल रहे थे। तिरंगा यात्रा में भाजपा के वैशाली विधानसभा क्षेत्र के विस्तारक नरेंद्र चौधरी, जिला कार्यसमिति सदस्य अमित आनंद, मंडल महामंत्री महामाया कुमार, महेश साह, उपाध्यक्ष रामकुमार ¨सह, रवींद्र ¨सह, अनमोल भारती, राजीव कुमार, अंजनी कुमार ¨सह आदि मुख्य रूप से शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें