Move to Jagran APP

पतोहू व पोते पर फेंका एसिड

कुतुबपुर गांव में शनिवार रात घरेलू विवाद में एक व्यक्ति ने बहू और पोता पर एसिड फेंक दिया। इतने से भी मन नहीं भरा तो पोते पर हसुआ से भी वार कर दिया। मां-बेटे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हरेंद्र शर्मा की घायल पत्नी रेणु शर्मा और पुत्र मंजीत कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपित ससुर सत्यनारायण शर्मा सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 06 Sep 2020 07:29 PM (IST)Updated: Sun, 06 Sep 2020 07:29 PM (IST)
पतोहू व पोते पर फेंका एसिड
पतोहू व पोते पर फेंका एसिड

संवाद सूत्र, बिदुपुर : कुतुबपुर गांव में शनिवार रात घरेलू विवाद में एक व्यक्ति ने बहू और पोता पर एसिड फेंक दिया। इतने से भी मन नहीं भरा तो पोते पर हसुआ से भी वार कर दिया। मां-बेटे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हरेंद्र शर्मा की घायल पत्नी रेणु शर्मा और पुत्र मंजीत कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपित ससुर सत्यनारायण शर्मा सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार हरेंद्र शर्मा की पुत्री सिलाई-कटाई की ट्रेनिग कर पगडंडी के रास्ते घर लौट रही थी। लौटने के क्रम में दादा सत्यनारायण शर्मा उससे गाली-गलौज करने लगा। यह सुनकर उसकी मां रेणु देवी व भाई मंजीत कुमार पहुंचे। कारण पूछा तो सत्यनारायण शर्मा आक्रोशित हो गया। उसने पौड़ा सराय गांव निवासी अपने नाती रॉकी शर्मा की मदद से बहू रेणु देवी और पोता मंजीत कुमार पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब से मां-बेटे झुलस गए। वे चीखने-चिल्लाने लगे। इस क्रम में मंजीत पर हसुआ से भी वार कर दिया। आवाज सुनकर रेणु शर्मा के पति हरेंद्र शर्मा दौड़कर पहुंचे। देखा कि पत्नी व पुत्र जमीन पर पड़े छटपटा रहे हैं। दोनों घायलों को पास के अस्पताल ले गए। वहां से दोनों को हाजीपुर रेफर कर दिया गया। इधर जानकारी मिलते ही बिदुपुर थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। आरोपित सत्यनारायण शर्मा सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि घरेलू विवाद में जान मारने की नीयत से तेजाब से हमला किया है। रेणु शर्मा के पति हरेंद्र शर्मा के आवेदन पर सत्यनारायण शर्मा, रॉकी शर्मा व सुधा देवी पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.