कुआं से गेंद निकालने के क्रम में जहरीली गैस से तीन युवकों की मौत
ुुुफोटो संवाद सूत्र लालगंज - करताहा थाना क्षेत्र के गुरमिया वार्ड नंबर 7 में एक कुंए में गेंद निकालने के दौरान 3 युवकों की मौत गैस की चपेट में आने से मौत हो गई। मिलि जानकारी के अनुसार राम प्रवेश राम का पुत्र शिवचंद्र राम 20 वर्ष एवं वीरचन्द्र राम 1
वैशाली :
करताहां थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरमियां गांव की वार्ड संख्या-7 में शनिवार की सुबह कुएं में गिरी गेंद को निकालने के क्रम में जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत हो गई। मृतकों में राम प्रवेश राम का पुत्र शिवचंद्र राम , उसका भाई वीरचंद्र राम और उसी गांव का विजय पासवान शामिल है।
बताया गया कि शिवचंद्र (20) और वीरचंद्र (18) सुबह में क्रिकेट खेल रहे थे, तभी उनकी गेंद बगल के सूखे कुएं में चली गई। वीरचंद्र गेंद निकालने के लिए सूखे कुएं में लोहे की कड़ी के सहारे उतरा। जैसे ही वह आधे कुएं के अंदर गया उसका दम घुटने लगा और नीचे पहुंचते-पहुंचते वह कुएं में जा गिरा। जब उसके बड़े भाई शिवचंद्र ने अपने भाई को उस हालत में देखा तो वह भी बल्ली के सहारे नीचे कुएं उतर गया और वह भी नीचे जाकर बेहोश हो गया। तबतक ग्रामीणों को इसकी सूचना मिल गई। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। किसी की हिम्मत अंदर जाने की नहीं हो रही थी। तभी गांव का ही युवक विजय पासवान (22) कुएं में उतरा और वह भी बेहोश हो गया। वहां जुटे लोगों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। लोगों ने रस्सी और बांस के सहारे किसी तरह तीनों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शिवचंद्र बीए पार्ट-वन का छात्र था जबकि वीरचंद्र 11वीं का छात्र था। उनके पिता कोलकाता में प्राइवेट नौकरी करते हैं। दोनों पुत्र की मौत से उन्हें काफी सदमा लगा है। वहां उनका इलाज चल रहा है। घर पर मां मंजू देवी और बहन रानी का रोते- रोते बुरा हाल है।
ग्रामीणों ने बताया कि दोनों भाई काफी होनहार थे। दोनों मृदुभाषी एवं सभी की इज्जत करने वाले थे। उनकी मौत से पूरा गांव मर्माहत है। उधर हादसे के शिकार विजय पासवान की शादी दो वर्ष पहले हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। पत्नी रूबी देवी, मां कबूतरी देवी एवं पिता लगन पासवान के आंसू रूक नहीं रहे।