महिला की हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
वैशाली। औद्योगिक थाना की पुलिस ने महिला की हत्या के मामले में एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों से गहन पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। महिला की हत्या पारिवारिक विवाद में की गई थी। ज्ञात हो औद्योगिक थाना क्षेत्र के हिलालपुर गांव स्थित एक ईंट भट्टे पर काम करने वाली महिला तरुण देवी की लाश शनिवार को एक नाले में मिली थी।
वैशाली। औद्योगिक थाना की पुलिस ने महिला की हत्या के मामले में एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों से गहन पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। महिला की हत्या पारिवारिक विवाद में की गई थी। ज्ञात हो औद्योगिक थाना क्षेत्र के हिलालपुर गांव स्थित एक ईंट भट्टे पर काम करने वाली महिला तरुण देवी की लाश शनिवार को एक नाले में मिली थी। इस मामले में तत्काल भट्टे के मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, जबकि महिला का पति भाग निकलने में सफल हो गया था। इस मामले में मृतका के पिता ने औद्योगिक थाना में मामला दर्ज कराया था। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रविवार को उसके भैसुर सुरेन्द्र मांझी, गोतनी उमा देवी एवं भतीजा भूषण मांझी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए सभी उसी भट्टे पर काम करते हैं जिस पर नालंदा की रहने वाली तरुण देवी काम करती थी। सभी का आपस में पारिवारिक विवाद चल रहा था इसी विवाद को लेकर उसकी हत्या कर शव को नाला में फेंक दिया गया था।