Move to Jagran APP

जनता दरबार से लौट रही महिला के साथ छेड़छाड़ व लूटपाट

वैशाली। सराय थाना क्षेत्र के रामपुर रत्नाकर गांव में शुक्रवार की देर शाम एसपी के जनता दरबार से लौट रही एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Nov 2018 07:25 PM (IST)Updated: Sat, 03 Nov 2018 07:25 PM (IST)
जनता दरबार से लौट रही महिला के साथ छेड़छाड़ व लूटपाट
जनता दरबार से लौट रही महिला के साथ छेड़छाड़ व लूटपाट

वैशाली। सराय थाना क्षेत्र के रामपुर रत्नाकर गांव में शुक्रवार की देर शाम एसपी के जनता दरबार से लौट रही एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में सराय थाना क्षेत्र के रामपुर रत्नाकर गांव निवासी संजय ¨सह की पत्नी सुजाता देवी ने गांव के ही तीन लोगों को आरोपित करते हुए सराय थाना में आवेदन दिया है। आवेदन में सुजाता देवी ने कहा है कि एसपी के जनता दरबार से लौटने के क्रम में शुक्रवार की शाम रास्ते में घेर कर गांव के ही तीन लोग चिन्टु कुमार पिता मुनेश्वर ¨सह, सुमन कुमार उर्फ दीपक पिता अजय कुमार ¨सह, मुन्रेवर ¨सह पिता स्व.त्रिलोकी ¨सह ने उसके साथ छेड़छाड़ की और उसके पास जितने रुपये-पैसा एवं गहने आदि छीन लिए। घटना के बाद उसके चीखने-चिल्लाने पर आस पास के लोग जमा हो गए। लोगों को आते देख तीनों आरोपित भाग चले। गांव के लोगों ने इसकी सूचना सराय थानाध्यक्ष रमण कुमार को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन करते हुए जांच शुरू कर दी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.