महुआ के सिघाड़ा में वाया नदी में डूबा अधेड़, सर्च अभियान जारी
वैशाली। महुआ प्रखंड क्षेत्र सिघाड़ा हजमा घाट पुल के निकट वाया नदी के गहरे पानी में 50 वर्षीय एक अधेड़ डूब गया। घटना की खबर तेजी के साथ गांव और आसपास के इलाके में फैली। घटना की जानकारी प्रशासन को दी गई। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। शाम तक तक डूबे हुए अधेड़ को बरामद नहीं किया जा सका था।
वैशाली।
महुआ प्रखंड क्षेत्र सिघाड़ा हजमा घाट पुल के निकट वाया नदी के गहरे पानी में 50 वर्षीय एक अधेड़ डूब गया। घटना की खबर तेजी के साथ गांव और आसपास के इलाके में फैली। घटना की जानकारी प्रशासन को दी गई। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। शाम तक तक डूबे हुए अधेड़ को बरामद नहीं किया जा सका था।
मिली जानकारी के अनुसार महुआ प्रखंड की रामपुर चंद्रभान उर्फ डगरू पंचायत के परमानंदपुर लाल गांव निवासी 50 वर्षीय जमींदार राय सोमवार की सुबह वाया नदी के सिघाड़ा हजमा घाट की तरफ गये थे। इसी क्रम में पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में डूब गए।काफी देर के बाद जब उनके घर वालों को सूचना मिली तो स्थानीय लोगों की सहायता से जमींदार राय की खोज की गई। फिर मछुआरों एवं स्थानीय लोगों ने वाया नदी में खोज की लेकिन डूबे हुए व्यक्ति का पता नहीं चल पाया। लोगो ने इसकी सूचना महुआ के अनुमंडल पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को दी।
सूचना के बाद महुआ के अंचलाधिकारी अमर कुमार सिन्हा ने एसडीआरएफ टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही टीम के सदस्य महुआ पहुंचे और वाया नदी में डूबे जमींदार राय की खोज शुरू की। इस दौरान नदी किनारे लोगों की भीड़ लगी रही। स्थानीय मुखिया पति सुधीर कुमार राय, जिला पार्षद अशर्फी दास, सतीश यादव सहित काफी संख्या में पहुंचे। लोगों ने बताया कि अब तक जमीदांर राय का कुछ पता नहीं चल पाया है। वही घटनास्थल पर सीओ अमर कुमार सिन्हा एवं थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार सहित अन्य लोग कैम्प कर रहे थे।