विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजद के रघुवंश ने कहा- सेनापति का आदेश हो तो मारकर गर्दा छुड़ा देंगे

By Kajal KumariEdited By:
Published: Wed, 15 Mar 2017 09:13 AM (IST)Updated: Wed, 15 Mar 2017 09:47 PM (IST)

राजद के बड़बोले नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने फिर से जदयू के खिलाफ हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अगर सेनापति का आदेश हो तो गर्दा छुड़ा देंगे।

राजद के रघुवंश ने कहा- सेनापति का आदेश हो तो मारकर गर्दा छुड़ा देंगे
राजद के रघुवंश ने कहा- सेनापति का आदेश हो तो मारकर गर्दा छुड़ा देंगे

वैशाली [जेएनएन]। राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह के तीखे बयान ने एक बार फिर राजद और जदयू के बीच तकरार की स्थिति उत्पन्न कर दी है। यूपी चुनाव परिणाम के बाद रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा था कि नीतीश कुमार ने वहां भाजपा की मदद की है। इसपर जदयू प्रवक्ता का यह बयान आया था कि रघुवंश बाबू शिखंडी हैं। 

रघुवंश प्रसाद सिंह ने मंगलवार को जदयू प्रवक्ता पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर मेरे पार्टी के सेनापति का आदेश हो, तो वह किसी का भी गर्दा छुड़ा देंगे। इसके बाद संजय सिंह ने मंगलवार को कहा कि रघुवंश प्रसाद सिंह को राजद बर्खास्त करे। वे नीतीश कुमार के खिलाफ लगातार ओछी टिप्पणी कर रहे हैं। राजद नेतृत्व चुप है। यह महागठबंधन के लिए शुभ संकेत नहीं है।
यूपी में सपा की हार के बाद मुखर हैं रघुवंश 
रघुवंश प्रसाद सिंह उत्तर प्रदेश चुनाव का रिजल्ट आने के बाद ही मुखर हैं। मंगलवार को उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्टैंड पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि उन्होंने यूपी में भाजपा का विरोध क्यों नहीं किया? जदयू प्रवक्ता संजय ङ्क्षसह के बयान की आलोचना करते हुए यह कहा कि मुख्यमंत्री उन्हें गाली दिलवा रहे हैं। वह तो फ्रंट पर लडऩे वाले सिपाही हैं, सेनापति का आदेश मिले तो किसी को भी मारकर उसका गर्दा छुड़ा सकते हैं। 
रघुवंश प्रसाद सिंह अपने पैतृक गांव शाहपुर में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजद की सहिष्णुता के कारण ही बिहार में महागठबंधन अटूट है, लेकिन महागठबंधन के कुछ लोगों के असहिष्णुता वाले बयान से विपक्ष को मौका मिल जा रहा है। पांच राज्यों के चुनाव परिणाम सेक्यूलर पार्टियों के बिखराव का ही परिणाम है। जबतक सेक्यूलर पार्टियां एक नहीं होंगी, भाजपा को हराना मुश्किल है।