विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट के बीच हाजीपुर से होकर चलेगी स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

Published: Mon, 17 Aug 2026 07:15 PM (IST)

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए पाटलिपुत्र और पूर्णिया कोर्ट के बीच एक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है, जो हाजीपुर होते हुए सप्ताह में पांच दिन चलेगी।

पाटलिपुत्र पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन हाजीपुर के रास्ते चलेगी, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

पाटलिपुत्र पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन हाजीपुर के रास्ते चलेगी, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

HighLights

  1. पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट के बीच विशेष ट्रेन शुरू।

  2. हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर होते हुए चलेगी ट्रेन।

  3. सप्ताह में पांच दिन, 17 अगस्त से परिचालन।

जागरण संवाददाता, हाजीपुर। रेल यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे ने पाटलिपुत्र और पूर्णिया कोर्ट के बीच हाजीपुर-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-खगड़िया-मानसी-सहरसा-बनमनखी के रास्ते स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 03216-03215 पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट-पाटलिपुत्र स्पेशल का सप्ताह में पांच दिन परिचालन होगा।

इस स्पेशल ट्रेन में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का एक, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के तीन, शयनयान श्रेणी के 10 और साधारण श्रेणी के चार कोच के साथ एसएलआर के दो कोच समेत कुल 20 कोच होंगे।

03216 पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल

गाड़ी संख्या 03216 पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल का परिचालन 17 अगस्त से 16 सितंबर 2026 तक बुधवार और शनिवार को छोड़कर सप्ताह में पांच दिन होगा। यह ट्रेन पाटलिपुत्र से रात 11 बजे चलेगी। 11.30 बजे सोनपुर और 11.42 बजे हाजीपुर पहुंचेगी।

इसके बाद 00.55 बजे मुजफ्फरपुर, 02 बजे समस्तीपुर, 02.35 बजे रुसेरा घाट, 02.55 बजे हसनपुर रोड, 03.12 बजे सलौना, 03.53 बजे खगड़िया, 04:10 बजे मानसी, 05 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 05.55 बजे सहरसा, 06.50 बजे दौरम मधेपुरा, 07.18 बजे मुरलीगंज और 07.38 बजे बनमनखी रुकते हुए सुबह 08.30 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी।

03215 पूर्णिया कोर्ट-पाटलिपुत्र स्पेशल

वापसी में गाड़ी संख्या 03215 पूर्णिया कोर्ट-पाटलिपुत्र स्पेशल का परिचालन 18 अगस्त से 17 सितंबर 2026 तक गुरुवार और रविवार को छोड़कर सप्ताह में पांच दिन होगा।

ट्रेन पूर्णिया कोर्ट से सुबह 09.10 बजे चलेगी और 09.35 बजे बनमनखी, 09.55 बजे मुरलीगंज, 10.15 बजे दौरम मधेपुरा, 11 बजे सहरसा, 11.51 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 12.58 बजे मानसी, 13.12 बजे खगड़िया, 13.36 बजे सलौना, 13.50 बजे हसनपुर रोड, 14.10 बजे रुसेरा घाट, 14.50 बजे समस्तीपुर, 15.50 बजे मुजफ्फरपुर, 16.45 बजे हाजीपुर और 17 बजे सोनपुर रुकते हुए शाम 17.45 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी।