Move to Jagran APP

दिग्विजय का कांग्रेसियों ने किया भव्य स्वागत

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सह राज्यसभा सांसद दिग्विजय ¨सह के हाजीपुर पहुंचने पर कांग्रेसियों ने भव्य स्वागत किया।

By Edited By: Published: Wed, 26 Oct 2016 06:46 PM (IST)Updated: Wed, 26 Oct 2016 06:46 PM (IST)
दिग्विजय का कांग्रेसियों ने किया भव्य स्वागत

वैशाली। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सह राज्यसभा सांसद दिग्विजय ¨सह के हाजीपुर पहुंचने पर कांग्रेसियों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ पटना से बिहार सरकार के पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन विभाग के मंत्री अवधेश ¨सह, बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार चौधरी, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार ¨सह, बिहार प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष ब्रजेश प्रसाद मुन्ज सहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कई शीर्ष नेता भी हाजीपुर पहुंचे। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष महेश प्रसाद राय के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। जबकि कई कांग्रेसियों की ओर से ¨सह को बुके भेंट कर व शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया। हाजीपुर स्थित अनामिका होटल में आयोजित स्वागत समारोह में उपस्थित कांग्रेस कर्मियों की भीड़ को देख उन्हें संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव ¨सह ने सभी कार्यकर्ताओं को पूरे धैर्य, लगन व उत्साह से पार्टी को मजबूती प्रदान करने हेतु कार्य करने का निर्देश दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.