इंटर कॉलेज के संस्थापक का निधन, शोक
संवाद सूत्र भागवानपुर।प्रखड के आदर्श इंटरमीडियट महाविद्यालय सराय के संस्थापक रामचंद्र राय नही रहे।
By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Mar 2019 06:25 PM (IST)Updated: Fri, 08 Mar 2019 06:25 PM (IST)
वैशाली । प्रखंड के आदर्श इंटरमीडिएट कालेज सराय के संस्थापक रामचंद्र राय नहीं रहे। 85 वर्षीय स्व. राय ने अंतिम सांस जहांगीरपुर पटेढा स्थित आवास में बीते 7 मार्च को लिया। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार कोनहारा घाट पर शुक्रवार को हुआ। मुखाग्नि बड़े पुत्र प्रो. राकेश कुमार ने दी। उनके निधन की खबर पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। शोक व्यक्त करने वालों में प्रखंड प्रमुख बैद्यनाथ चौधरी, मुकेश कुमार, कुणाल कुमार गुप्ता आदि शामिल हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें