विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

‘राघोपुर से शुरू होगा तेजस्वी का सत्यानाश’ पीएम और उनकी मां को अपशब्द कहना महापाप: नित्यानंद राय

Published: Sun, 21 Sep 2025 09:50 AM (IST)

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव पर पीएम मोदी और उनकी मां को गाली देने का आरोप ...और पढ़ें

पीएम और उनकी मां को अपशब्द कहना महापाप: नित्यानंद राय
पीएम और उनकी मां को अपशब्द कहना महापाप: नित्यानंद राय

जागरण संवाददाता, हाजीपुर। तेजस्वी यादव के सामने उनके गुंडों ने पीएम नरेंद्र मोदी और उनके पूजनीय मां को गाली देकर बहुत बरा महापाप किया है। बार बार पीएम नरेंद्र मोदी और उनके माता जी को गाली देकर। यह लोग अनर्थ कर रहे हैं। उक्त बातें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय सर्किट हाउस हाजीपुर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि तेजस्वी कंस की तरह तुम्हारा नाश करेंगे। वोटो की वार से, जल्द ही बिहार की जनता तुम्हारा सत्यानाश करेगी। उन्होंने कहा कि कालिया नाग की तरह तुम बीस उगल रहे हो। बिहार की जनता जल्द ही तुमको नाथ देगी। समय निकट है याद रखो। मैं तुमको आज धिकार रहा हूं। तुमको चेतावनी दे रहा हूं अधर्मी।

नित्यानंद राय ने कहा कि तेजस्वी यादव ‌बार बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिसने इस देश से 30 करोड़ से ज्यादा गरीबी मिटाई है। एक गरीब अति पिछड़ा परिवार में जन्म लेकर आज जो दुनिया के सबसे लोकप्रिय जिन्होंने भारत के स्वाभिमान को ऊंचा किया है। दिन रात अपने परिश्रम से देश और बिहार की समृद्धि के लिए परिश्रम कर रहा है। विकास के भागीरथ को तुम गाली दे रहे हो। उनके पूजनीय माता जी को गाली दे रहे हो। और बार-बार यह अनर्थ जो तुम कर रहे हो।

राघोपुर से शुरू होगा सत्यानाश

उन्होंने कहा कि बिहार के वैशाली में लोकतंत्र की धरती राघोपुर विधानसभा से तुम्हारा सत्यानाश शुरू होगा। 1990 के दिन को याद करो तेजस्वी पूछो अपने पिताजी से राम रथ रोकने चले थे , राघोपुर की धरती पर तुम रोक नहीं पाये। लेकिन तेजस्वी तुमको राघोपुर की रण में पछारेंगे।

उन्होंने आगे कहा राघोपुर की धरती से तुमको रोकना प्रारंभ करेंगे। बिहार की धरती पर जनता तुम्हारा सर्वनाश करेगी। अव सर के ऊपर से पानी बह रहा है। तुमको मैं चेतावनी दे रहा हूं तेजस्वी। कांग्रेस वाले राहुल इस तरह की कर तुते करते रहे। दुनिया की सबसे लोकप्रिय नेता पर तुम बार-बार गाली देकर। तुम जो यह अपराध कर रहे हो।

तेजस्वी को नहीं सिखाय शिष्टाचार

उन्होंने कहा अपराधी अपराधियों को संरक्षण करने वाले जंगल राज के शासन को स्थापित करने वाले फर्स्ट भ्रष्टाचारी तेजस्वी को लालू परिवार ने शिष्टाचार नहीं सिखाया। और यह संस्कार बना लिया है गाली गलौज का। जंगल राज और भ्रष्टाचार का। अपराधियों को संरक्षण देने का। अब तुम्हारा नाश निकट है। और समय भी निकट है। आज बिहार में बिहार की जनता अब तैयार हो गई है कमर कस ली है ‌ तेजस्वी और राहुल तुम्हारा सत्यानाश करेगी।

गौरतलब हो कि बीते शनिवार को अधिकारी यात्रा के दौरान वैशाली जिले के महुआ में आयोजित सभा के दौरान तेजस्वी यादव के सामने मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द कहने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

प्रसारित वीडियो में दिख रहा है कि तेजस्वी यादव महुआ विधायक मुकेश रोशन के साथ मंच से भाषण दे रहे हैं। और उनके सामने समर्थक नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द कह रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।