विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरिवंशपुर पहुंचे सांसद पशुपति कुमार पारस, पीड़ितों का हाल जाना

By JagranEdited By:
Published: Sun, 23 Jun 2019 10:52 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jun 2019 06:39 AM (IST)

चमकी रोग से प्रभावित भगवानपुर प्रखंड के हरिवंशपुर गांव में स्थानीय सांसद पशुपति कुमार पारस पहुंचे और चमकी बीमारी से ...और पढ़ें

हरिवंशपुर पहुंचे सांसद पशुपति कुमार पारस, पीड़ितों का हाल जाना
हरिवंशपुर पहुंचे सांसद पशुपति कुमार पारस, पीड़ितों का हाल जाना

फोटो-- 09 संवाद सूत्र, भगवानपुर :

चमकी रोग से प्रभावित भगवानपुर प्रखंड के हरिवंशपुर गांव में स्थानीय सांसद पशुपति कुमार पारस पहुंचे और चमकी बीमारी से मृत बच्चों के परिजनों से मुलाकात कर उनको ढांढ़स बंधाया। हालांकि सांसद के पहुंचने पर कुछ ग्रामीणों ने खरी-खरी भी सुनाई। ग्रामीणों का कहना था कि इस गांव में सात बच्चों की मौत एईएस बीमारी से हो गई और कोई प्रतिनिधि देखने तक नहीं आए। ग्रामीणों ने सांसद से यह भी शिकायत की कि स्थानीय विधायक राजकुमार साह एक दिन भी चमकी बीमारी से जूझ रहे परिवारों का हाल जानने नहीं आए। ग्रामीणों में गांव में पानी की किल्लत के बारे में भी सांसद को बताया।

सांसद श्री पारस ने ग्रामीणों और पीड़ित परिवारों की बातों को ध्यान सुना। उन्होंने सभी पीड़ित परिवारों को अपनी ओर से आर्थिक मदद की और कहा कि सभी पीड़ित परिवारों को मुआवजा राशि शीघ्र मिले इसके लिए वे जिला प्रशासन और आपदा विभाग से बात करेंगे। उन्होंने पीड़ितों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। उन्होंने अपनी ओर से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता दी।

सांसद श्री पारस के साथ लालगंज के विधायक राजकुमार साह, लोजपा के प्रदेश महासचिव संजय सिंह, लोजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर इंदुभूषण सिंह, धनश्याम कुमार दाहा, अजय कुशवाहा, पूर्व सांसद प्रतिनिधि अवधेश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह, साजेश पासवान, राजकुमार पासवान, प्रखंड अध्यक्ष दिनेश पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे।

मालूम हो कि प्रखंड के हरिवंशपुर, खीरखौया, खुर्द बखरा, सहथा, बराहरूप के काफी लोग हरिवंशपुर में जुट गए थे। ये वह गांव हैं जहां चमकी बुखार से बच्चों की मौत हो चुकी है।