राघोपुर से नाबालिग का अपहरण
संवाद सूत्र राघोपुर- शादी की नियत से नाबालिक का अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया। घटना राघोपुर थाना के रामपुर श्याम चंद पंचायत का है। इस संबंध में नाबालिक के मां सीमा देवी ने राघोपुर थाना में लिखित शिकायत की है।
वैशाली। राघोपुर थाना के रामपुर श्यामचंद से एक नाबालिग का अपहरण कर लिया गया। इस मामले में अपहृता की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। घटना बीते 9 सितंबर की बताई गई है। पुलिस अपहृता की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है।
दर्ज प्राथमिकी में अपहृत 12 वर्षीय कमता कुमारी की मां सीमा देवी ने आरोप लगाया है कि बीते 9 सितंबर को वह घरेलू कार्य से बाजार गई थी। घर पर उसकी नाबालिग पुत्री अकेली थी। जब वह बाजार से घर लौटी तो उसकी पुत्री गायब थी। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। आरोप है कि उसके पड़ोस का विकास कुमार भी घटना के दिन से ही गायब है और वह अक्सर उसकी पुत्री से शादी के लिए दबाव देता था।