वैशाली में ग्रामीण विकास मंत्री का किया घेराव
वैशाली। वैशाली में रविवार को ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार का स्थानीय लोगों ने घेराव कर जमकर नारेबाजी की गई। बौद्ध कुटीर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद वैशाली विकास संघ के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों ने उन्हें अभिषेक पुष्पकर्णी की दशा को देखने के लिए मजबूर कर दिया।
वैशाली। वैशाली में रविवार को ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार का स्थानीय लोगों ने घेराव कर जमकर नारेबाजी की गई। बौद्ध कुटीर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद वैशाली विकास संघ के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों ने उन्हें अभिषेक पुष्पकर्णी की दशा को देखने के लिए मजबूर कर दिया। न चाहते हुए भी मंत्री श्री कुमार को पोखर के किनारे जाकर उसकी स्थिति को देखना पड़ा।
करीब आधे घंटे तक उनकी गाड़ी के सामने लोग डटे रहे एवं राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार वैशाली के साथ भेदभाव कर रही है। केवल राजगीर, नालंदा एवं बोधगया का विकास किया जा रहा है। लोग उन्हें मुख्य मंत्री से बात करने की मांग कर रहे थे। लोगों ने उन्हें अपना तीन सूत्री मांग पत्र भी दिया। मंत्री ने कहा कि इनकी मांग जायज है। स्थानीय विधायक राजकिशोर ¨सह द्वारा समझने के बाद लोग शांत हुए। तीन सूत्री मांग पत्र में वैशाली स्थित पर्यटन स्थलों पर साफ-सफाई, रात्रि में सुरक्षा, सौंदर्यीकरण, यातायात व्यवस्था शामिल है।