गिरती कानून-व्यवस्था के खिलाफ रालोसपा का धरना
बिहार में गिरती कानून-व्यवस्था के खिलाफ राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के कार्यकर्ता 16 जनवरी को एक दिवसीय महाधरना देंगे।
वैशाली। बिहार में गिरती कानून-व्यवस्था के खिलाफ राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के कार्यकर्ता 16 जनवरी को एक दिवसीय महाधरना देंगे। बुधवार को पार्टी कार्यालय पर हुई कार्यकर्ताओं की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार ने सुशासन के साथ विकास का दावा किया था लेकिन बिहार में ठीक इसके उल्टा हो रहा है। सूबे में शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। दिन प्रतिदिन कानून व्यवस्था गिरती जा रही है। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष कमल प्रसाद ¨सह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव व मोहल्लों में जाकर लोगों को पार्टियों की नीतियों व केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं से लोगों को रूबरू कराएंगे तथा राज्य सरकार की असफलता और उनके वादे और घोषणाओं की हकीकत के प्रति जागरूक करेंगे। बैठक में कार्यकर्ताओं ने समस्तीपुर में मारे गए एक दैनिक अखबार के पत्रकार की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी। बैठक का संचालन महुआ प्रखंड अध्यक्ष अकिलदेव ¨सह ने किया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव ब्रजेंद्र कुमार पप्पू, प्रो. राम ¨सहासन ¨सह, शत्रुध्न प्रसाद गुप्ता, शिव प्रसाद ¨सह, देवलाल चौरसिया, सुनीता चौरसिया, लालदेव राम, रामप्रवेश पासवान, गंगा राय, मंजय कुशवाहा,राजेश कुशवाहा, मुसाफिर कुशवाहा, गुड्डू कुमार ¨सह, मनोज कुमार ¨सह, रामप्रसाद ¨सह, नितिश कुमार, मो. शकील, दिवाकर कुमार ¨सह, रजनीश कुमार, संजय कुशवाहा आदि मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन छात्र रालोसपा जिलाध्यक्ष सुनील कुशवाहा ने किया