Move to Jagran APP

विवाहिता की हत्या कर शव को किया गायब

पातेपुर : थाना क्षेत्र के चकजादो पंचायत के तेंदा गांव में एक विवाहिता की हत्या कर शव को गायब कर देने का मामला प्रकाश में आया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 07:25 PM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 07:25 PM (IST)
विवाहिता की हत्या कर शव को किया गायब
विवाहिता की हत्या कर शव को किया गायब

पातेपुर। बलिगांव थाना क्षेत्र की चकजादो पंचायत के तेंदा गांव में विवाहिता की हत्या कर शव गायब कर दिया गया। घटना से आक्रोशित विवाहिता के मायके वालों ने शुक्रवार को एनएच-28 को चिकनौटा चौक को जाम कर दिया जिससे गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई। बड़ी मशक्कत के बाद बलिगांव पुलिस ने तीन घंटे बाद जाम समाप्त कराया।

loksabha election banner

मृतका संगीता देवी की मां ताजपुर थाने के फतहपुर निवासी जयकल देवी ने थाना में आवेदन देकर बताया कि उसने अपनी पुत्री संगीता की शादी तीन वर्ष पूर्व तेंदा गांव निवासी पवन पासवान के पुत्र संतोष पासवान से की थी। शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर उसकी पुत्री पर दबाव बनाया जाने लगा। गुरुवार की रात्रि में उसकी 20 वर्षीया पुत्री संगीता देवी की ससुराल वालों ने हत्या कर दी और साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को आनन फानन में जला दिया। जयकल देवी का कहना है कि पड़ोस के एक रिश्तेदार के द्वारा उसे सूचना मिली कि उसकी पुत्री की हत्या कर शव को जलाया जा रहा है। सूचना पर जब यहां पहुंची तो ससुराल पक्ष के लोग घर में ताला लगाकर फरार थे। ससुराल पक्ष के लोगों को घर से फरार देख संगीता के मायके वाले आक्रोशित हो गए और शुक्रवार को एनएच-28 को चिकनौटा चौक के पास जाम कर दिया।

मायके वालों की मांग थी कि पुत्री के हत्यारों को पुलिस शीघ्र गिरफ्तार करे। एनएच जाम की खबर मिलते ही दलबल के साथ थानाध्यक्ष मनोज कुमार जाम स्थल पहुंचे। उन्होंने कड़ी मशक्कत एवं आक्रोशित लोगों को समझाकर जाम तोड़वाया। जयकल देवी के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है जिसमे मृतका के पति संतोष पासवान, ससुर पवन पासवान को नामजद आरोपित बनाया गया है। घर के आधा दर्जन लोगों को भी आरोपित किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आररोपितों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.