नव विवाहिता का अपहरण, प्राथमिकी दर्ज
वैशाली। वैशाली थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव के संजु देवी नामक नव विवाहिता का अपहरण कर लिया
वैशाली। वैशाली थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव के संजु देवी नामक नव विवाहिता का अपहरण कर लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वैशाली थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव के चंदन कुमार की शादी इसी वर्ष मई माह में भगवानपुर थाना के हांसीमलाही गांव की संजु देवी के साथ हुई थी। चंदन कुमार हाजीपुर में मजदूरी का काम करते थे। इसी दौरान उनकी पत्नी के गांव का ही गुड्डू कुमार नामक युवक उसके घर पर जाकर हमेशा रहा करता था। गत रात भी पूर्व की तरह गुड्डू कुमार वहां गया। रात्रि में खा-पीकर सो गया। जब चंदन कुमार की मां ¨चता देवी रात्रि में सो गई तो गुड्डू कुमार संजु देवी को जेवर, कपड़ा तथा दस हजार रूपये नकद के साथ भगाकर ले गया। इस घटना की जानकारी चंदन कुमार की मां ने उसे दी। इस घटना को लेकर वैशाली थाना में गुड्डू कुमार के विरूद्ध शादी की नियत से संजु देवी का अपहरण कर ले जाने की प्राथमिकी चंदन कुमार ने दर्ज कराई है।