महुआ के रहने वाले विद्युत कर्मी की मिजोरम में मौत
वैशाली। महुआ नगर पंचायत के सदापुर गांव निवासी 55 वर्षीय विद्युत कर्मी विशुनदेव राय का असामयिक।
By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Oct 2017 12:56 AM (IST)Updated: Mon, 30 Oct 2017 12:56 AM (IST)
वैशाली। महुआ नगर पंचायत के सदापुर गांव निवासी 55 वर्षीय विद्युत कर्मी विशुनदेव राय का असामयिक निधनद हो गया। उनके निधन की खबर गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया तथा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार मिजोरम में बिजली विभाग में पदस्थापित विशुनदेव राय की तबीयत ड्यूटी के दौरान खराब होने लगी। उन्हें इलाज के लिये हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी मौत हो गई। यह खबर गांव पहुंचते ही परिजनों की चीख पुकार से माहौल गमगीन हो गया। विद्युतकर्मी की मौत पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य दिनेश कुमार हिमांशु, कुलदीप राय, नागेश्वर राय, जवाहर चौधरी, विनोद आदि ने संवेदना व्यक्त की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें