महदलीचक में दो घरों में चोरी, लाखों का सामान ले गए चोर
वैशाली। नयागांव थाना क्षेत्र के गोपालपुर महदलीचक में शनिवार की रात दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम देकर चोरों ने एक बार फिर पुलिस की पेट्रो¨लग व्यवस्था को अंगूठा दिखा दिया। चोरों ने महदलीचक गोपालपुर के विभूति नारायण ¨सह के घर से लगभग दो लाख के आभूषण तथा कीमती साड़ियां व अन्य सामान गायब कर दिए। मिली जानकारी के अनुसार वे लोग गहरी नींद में थे। इसी बीच चहारदीवारी फांदकर चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया।
वैशाली। नयागांव थाना क्षेत्र के गोपालपुर महदलीचक में शनिवार की रात दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम देकर चोरों ने एक बार फिर पुलिस की पेट्रो¨लग व्यवस्था को अंगूठा दिखा दिया। चोरों ने महदलीचक गोपालपुर के विभूति नारायण ¨सह के घर से लगभग दो लाख के आभूषण तथा कीमती साड़ियां व अन्य सामान गायब कर दिए। मिली जानकारी के अनुसार वे लोग गहरी नींद में थे। इसी बीच चहारदीवारी फांदकर चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। सुबह उठते ही जब परिवार के लोगों ने घर का हाल देखा तब भौंचक रह गए। चोरों ने सारा कीमती सामान गायब कर खाली बक्सों को कुछ दूरी पर खेत में फेंक दिया था। इस घटना की जानकारी नयागांव पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। दूसरी ओर गोपालपुर के ही भिखारी ठाकुर के घर में भी ताला तोड़कर चोरों ने ढेर सारा सामान गायब कर दिए। हालांकि गृहस्वामी व कोई सदस्य घर पर मौजूद नहीं था। इस कारण चोरी की विस्तृत जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है। हालांकि आस पड़ोस के लोगों ने ताला टूटा हुआ देखकर श्री ठाकुर को फोन से इस घटना की जानकारी दी। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने चोरी की घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी तक इस संबंध में कोई आवेदन नहीं मिला है।
मालूम हो कि सोनपुर तथा नयागांव थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने ना केवल दुकानदारों और व्यवसायियों बल्कि ग्रामीणों की भी नींद हराम कर दी है। अभी 15 दिनों पहले रसेनचक के एक इंजीनियर के घर भीषण चोरी कर चोरों ने लाखों रुपए मूल्य के जेवरात व कीमती सामान गायब कर दिए थे। उसके पहले नयागांव बाजार में एक ही रात चोरों ने तीन दुकानों में चोरी कर पुलिस गश्ती की पोल खोल दी थी।