भूमि विवाद के निपटारे को ले थाना परिसर में लगा शिविर
वैशाली। बिदुपुर सीओ एवं थानाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से थाना परिसर में शिविर लगा कर भूमि संबंधी कई मामलों का मौके से निबटारा किया। कई मामले की सुनवाई भी की गई। सीओ लाला प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चकइब्राहिम गांव की सुमित्रा देवी पति राजेन्द्र ¨सह बनाम सुबोध साह के बीच चल रहे भूमि विवाद के मामले की सुनवाई की गई। इसमें उक्त विवादित भूमि की मापी कराने का आदेश दिया गया।
वैशाली। बिदुपुर सीओ एवं थानाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से थाना परिसर में शिविर लगा कर भूमि संबंधी कई मामलों का मौके से निबटारा किया। कई मामले की सुनवाई भी की गई। सीओ लाला प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चकइब्राहिम गांव की सुमित्रा देवी पति राजेन्द्र ¨सह बनाम सुबोध साह के बीच चल रहे भूमि विवाद के मामले की सुनवाई की गई। इसमें उक्त विवादित भूमि की मापी कराने का आदेश दिया गया। कंचनपुर गांव के रामरतन लाल साह बनाम लाल बाबू साह के बीच अतिक्रमण की गई सरकारी भूमि में दो फीट बढ़ा कर निर्माण कार्य किए जाने को तत्काल अंचलाधिकारी ने रोक लगा दी और कहा कि जबतक मापी नहीं हो, तबतक उक्त विवादित भूमि पर दोनों पक्षों को किसी प्रकार का कार्य नहीं करना है। अंचल अमीन को जमीन की मापी कर रिपोर्ट देने को कहा गया।
चांदपुरा सैदावाद के चांदनी चौक पर तपलेश्वर ¨सह के आवेदन के आलोक में सुबोध कुमार ¨सह को सरकारी भूमि से गुमटी हटाने का आदेश दिया गया। अंचल निरीक्षक को जांच के लिए पत्र लिखा गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद एफआईआर करने का आदेश दिया। दिलावरपुर गोवर्धन के राजीव कुमार के आवेदन के आलोक में मामले की सुनवाई की गई। साथ उक्त भूमि पर पक्का निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगा दी गई। आगामी 28 नवंबर को मापी का समय निर्धारित किया गया। इसके अलावा कई छोटे-छोटे मामलों का मौके से ही निबटारा किया गया। इस मौके पर सीओ के अलावा प्रभारी थानाध्यक्ष राजन कुमार पांडेय, अवर निरीक्षक गजेंद्र ¨सह, अंचल कर्मी अखिलेश कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।