Move to Jagran APP

होम्यो क्लीनिक में एक लाख रुपये से अधिक के सामान की चोरी

ुुुुुुु333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333333

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Oct 2019 05:30 PM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 05:30 PM (IST)
होम्यो क्लीनिक में एक लाख रुपये से अधिक के सामान की चोरी
होम्यो क्लीनिक में एक लाख रुपये से अधिक के सामान की चोरी

वैशाली। नगर थाना क्षेत्र के सिनेमा रोड में फिर चोरों ने एक होम्यो क्लीनिक में चोरी की घटना को अंजाम दियी। चोरों ने इस क्लीनिक से नकद समेत एक लाख रुपये मूल्य से अधिक के सामान गायब कर दिए। घटना की सूचना पाकर नगर थाना की पुलिस उक्त क्लीनिक में पहुंची और जांच की। इस घटना की प्राथमिकी नगर थाना में दर्ज कराई गई है।

prime article banner

सिनेमा रोड स्थित डॉ. सुरेश चंद्र वर्मा के होम्यो क्लीनिक में सोमवार की रात चोरों ने 15 हजार रुपये नकद, बैट्री, इन्वर्टर समेत एक लाख रुपये के सामान गायब कर दिया। इसकी जानकारी देते हुए डॉ. प्रभात कुमार ने बताया कि सोमवार की रात वह प्रत्येक दिन की भांति अपना क्लीनिक बंद कर घर चले गए थे। मंगलवार को वह जब अपनी क्लीनिक खोलने पहुंचे तो देखा कि उसके क्लीनिक के शटर का ताला कटा हुआ है। ताला कटा देख वे हतप्रभ रह गए तथा शटर उठाकर देखा तो उसके क्लीनिक के गल्ला से नकद 15 हजार रुपये समेत अन्य सामान गायब थे। उन्होंने इसकी सूचना नगर थाना की पुलिस को दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने जांच की।

ज्ञात हो कि हाल ही के दिनों में यादव चौक स्थित एक कपड़ा दुकान में चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया था तथा दुकान से एक-एक कपड़ा लेकर चले गए थे। इस मामले में पुलिस अब तक खाली हाथ है। तब तक यह दूसरी घटना घट गई। घर में घुसकर बाइक सहित चार लाख के सामान ले गए चोर

पातेपुर : पातेपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर डुमरा पंचायत के मुकुंदपुर गांव में अज्ञात चोरों ने घर का मुख्य द्वार तोड़ कर घर के अंदर घुस कर एक बाइक के साथ ही लगभग चार लाख रुपये मूल्य के सामान चोरी कर आसानी से फरार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार मुकुंदपुर गांव निवासी मोहम्मद कैसर के घर में सोमवार की आधी रात के करीब चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। मोहम्मद कैसर पांच भाई हैं। सभी भाई दूसरे प्रदेश में पूरे परिवार के साथ रहते हैं। एक भाई की पत्नी यहां अपने छोटे बच्चे के साथ रहती है। रात में वह बाहर बरामदे के एक कमरे में अपने बच्चे के साथ सो रही थी। इसी क्रम आधी रात के लगभग कुछ चोर आए एवं घर के मुख्य द्वार को तोड़ दिया एवं घर में सो रही महिला को भय दिखाकर उस से घर का सभी चाबी ले लिया। महिला ने भय से कमरे की खिड़की से चोरों को घर की चाबी दे दी। चोर आसानी से सभी घर का ताला तोड़ कर घर में रखी बाइक, सोने-चांदी के गहने, कपड़े एवं घर के सभी कीमती सामान चुरा कर आसानी से फरार हो गए। चोरी गए सामान की कीमत चार लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.