विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वैशाली में जिस दुकान से मिलता था राशन, वहां मिला इटली का पिस्टल! स्‍मैक वाली 1800 खाली ढिबरियां बरामद, 4 गिरफ्तार

Published: Wed, 21 Oct 2026 07:57 PM (IST)

वैशाली के जंदाहा में एक जन वितरण प्रणाली दुकान पर पुलिस ने छापेमारी कर इटली निर्मित पिस्टल, सात गोलियां और ...और पढ़ें

वैशाली में जनव‍ितरण की दुकान में स्‍मैक बेचने और हथ‍ियार म‍िलने पर चार गिरफ्तार। सांकेत‍िक तस्‍वीर

वैशाली में जनव‍ितरण की दुकान में स्‍मैक बेचने और हथ‍ियार म‍िलने पर चार गिरफ्तार। सांकेत‍िक तस्‍वीर

HighLights

  1. जन वितरण प्रणाली दुकान पर पुलिस की छापेमारी।

  2. इटली निर्मित पिस्टल, गोलियां और स्मैक ढिबरियां बरामद।

  3. तीन महिलाओं सहित चार आरोपी गिरफ्तार, दो फरार।

संवाद सूत्र, जंदाहा (हाजीपुर)। तिसीऔता थाने की पुलिस ने शाहपुर में जन वितरण प्रणाली दुकान से इटली निर्मित पिस्टल, सात गोलियां, खाली मैगजीन एवं स्मैक कोटा भरने वाली लगभग 1800 खाली ढिबरी बरामद की है।

इस दौरान तीन महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। छापेमारी के दौरान दो पुरुष भाग निकलने में सफल रहे।

इस मामले में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने पकड़े गए राजकमल चौधरी, प्रमिला देवी, संध्या देवी एवं काजल चौधरी, भाग निकले संजीव चौधरी तथा समस्तीपुर जिला बंगरा थाने के हसनपुर कुंज निवासी सन्नी कुमार पर FIR की है। 

पुलिस के पहुंचते ही भाग निकले दो लोग  

प्राथमिकी में बताया गया है कि पुलिस को सूचना म‍िली कि टुनटुन प्रसाद सिंह का पुत्र सन्नी कुमार अपने मामा संजीव चौधरी के दालान में अपने नाना शिवशंकर चौधरी के नाम पर जन वितरण प्रणाली की दुकान चलाता है।

इस जन वितरण केंद्र से स्मैक बेचने का काम करता है साथ ही पिस्‍टल रखे हुए है। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी की। संजीव चौधरी ने बताया कि पिता शिवशंकर चौधरी की जन वितरण प्रणाली की दुकान है।

दरवाजा खोलने पर सन्नी कुमार कमरे से बाहर निकला। पुलिस ने जन वितरण प्रणाली स्टोर रूम की तलाशी लेनी चाही तो प्रमिला चौधरी, संध्या देवी, काजल चौधरी एवं राजकमल चौधरी ने विरोध किया।

पुलिस के साथ की हाथापाई

वे पुलिस के साथ हाथापाई करने लगे। इसी बीच सन्नी कुमार और संजीव चौधरी भाग निकले। पुलिस ने मशक्‍कत कर दुकान की तलाशी ली। 

आलमारी से इटली निर्मित एक पिस्टल मिला। उसे अनलोड करने पर सात गोलियां और पिस्टल का एक खाली मैगजीन बरामद क‍िया गया।

इसके साथ ही दुकान से स्मैक कोटा भरने वाली 06 प्लास्टिक के पैकेट में बंद करीब 1800 खाली ढिबरी बरामद की गई। इस दौरान पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तीन महिलाओं एवं एक पुरुष को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।