2745 मामलों का निष्पादन कर 11 करोड़ साढ़े 89 लाख की वसूली
वैशाली। वैशाली जिले में वर्ष 2018 में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा सिविल कोर्ट परिसर में अलग-अलग तिथियों में आयोजित पांच राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 2 हजार 745 मामलों का निष्पादन सुलह-समझौते के आधार कर कराया गया।
वैशाली। वैशाली जिले में वर्ष 2018 में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा सिविल कोर्ट परिसर में अलग-अलग तिथियों में आयोजित पांच राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 2 हजार 745 मामलों का निष्पादन सुलह-समझौते के आधार कर कराया गया। इन मामलों के निष्पादन से 11 करोड़ 89 लाख 53 हजार 971 रुपये सरकारी राजस्व की वसूली हुई। उक्त जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुरेंद्र प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 10 फरवरी को पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया था। इस दौरान 529 मामलों का निष्पादन कर 3 करोड़ 24 लाख 89 हजार 336 रुपये की वसूली की गई। दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 22 अप्रैल को किया गया था। इसमें 445 मामले का निष्पादन कर 2 करोड़ 56 लाख 16 हजार 239 रुपये राजस्व की वसूली हुई। तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 जुलाई को आयोजित की गई। इसमें 548 मामले का निष्पादन कर 3 करोड़ 59 लाख 85 हजार 722 रुपये राजस्व की वसूली की गई। वहीं चौथी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 8 सितंबर को हुआ था जिसमें 662 मामले का निष्पादन कर 3 करोड़ 48 लाख 74 हजार 296 रुपये की वसूली की गई। पांचवी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 8 दिसंबर को किया गया था जिसमें 561 मामले का निष्पादन कर 2 करोड़ 45 लाख 13 हजार 932 रुपये की वसूली की गई।