निर्दोष जेल में, दोषी घूम रहे बाहर : लवली आनंद
वैशाली। बिहार में दोषी बाहर घूम रहा है और निर्दोष जेल की हवा खा रहा है। बिहार में क
वैशाली। बिहार में दोषी बाहर घूम रहा है और निर्दोष जेल की हवा खा रहा है। बिहार में कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। बिहार में पॉलिटिकल हत्या हो रही है। ये बातें पूर्व सांसद लवली आनंद ने हांसी मलाही विद्यालय परिसर में आयोजित महाराणा प्रताप स्मृति समारोह में बोल रही थी। कहा कि वे अब चुप नहीं बैठेंगी। आनंद मोहन को जेल से रिहा कराने के लिए बिहार की सत्ता बदलने के लिए जनता के सहयोग से दिल्ली तक पहुंचेगी। कहा कि यह वैशाली की धरती लोकतंत्र की धरती है। भगवान बुद्ध व महावीर की धरती है जहां से दुनिया को शांति का संदेश मिला था। जब-जब लोकतंत्र खतरे में पड़ा है तब-तब वैशाली के महान सपुतों ने लोकतंत्र को बचाया है। आज फिर एक बार लोकतंत्र खतरे में है। झूठी साजिश में उन लोगों को जेल में डाल दिया गया। स्पीडी ट्रायल चलाकर आनंद मोहन को आजीवन कारावास की सजा दिलाई गई।