घुड़दौड़ प्रतियोगिता में वैशाली के घोड़े ने मारी बाजी
संवाद सूत्र, सूर्यपुरा : रोहतास। ओशोधारा धाम करमा में शुक्रवार को आयोजित महाराणा प्रताप
संवाद सूत्र, सूर्यपुरा : रोहतास। ओशोधारा धाम करमा में शुक्रवार को आयोजित महाराणा प्रताप अंतरराज्यीय घुड़दौड़ प्रतियोगिता में वैशाली के घोड़े ने बाजी मारी। इस प्रतियोगिता में बिहार एवं उत्तरप्रदेश के कुल 28 घोड़े के साथ घोड़सवारों ने भाग लिया। उदघाटन ओशोधारा धाम के आचार्य हरिओम जी ने किया।
उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होता है। जिस तरह मैदान में घोड़े रेस करते है, उसी प्रकार युवा भी प्रतियोगिता के आयोजन से ऊर्जावान बनते है तथा एक से बढ़कर एक प्रतियोगिताओ में जौहर दिखाने की उनके अंदर कौशल विकसित होती है। आयोजक सुनील ¨सह एव प्रवीण ¨सह ने सभी घोड़ सवारों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। निर्णायक कमल ¨सह के नेतृत्व में शुरू हुई प्रतियोगिता में बिहार एव उत्तरप्रदेश के कुल 28 घोड़ो ने भाग लिया। रेस कुल छह चरणों में कराई गई। जिसमें प्रथम रहे कुल छह घोड़ो में वैशाली पटना से आए प्रवीण राय के घोड़े ने रेस में अव्वल स्थान प्राप्त कर बाजी अपने नाम कर ली। जबकि द्वितीय स्थान पर कर्मा के सुनील ¨सह का घोड़ा तथा तीसरे स्थान पर बिहार सकरी के श्रीभगवान ¨सह का घोड़ा रहा और अंचिन ¨सह खेलड़िया चौथे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में प्रथम रहे घोड़े के घोड़ सवार को 21 हजार रुपये, द्वितीय को 11 हजार तथा तृतीय को पांच हजार रुपये का पुरस्कार दे सम्मानित किया गया। संचालन अजित ¨सह ने किया। इस मौके पर आयोजक मंडल में रामबचन ¨सह, शैलेश मिश्रा, ब्रह्मदेव ¨सह, जिला पार्षद मनोज ¨सह, मुखिया डब्लू ¨सह, पैक्स अध्यक्ष रणजीत ¨सह, रवि ¨सह, मुखिया सूरत ¨सह, कुंवर ¨सह, पप्पू ¨सह, रवि यादव सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।