Move to Jagran APP

तकनीक के तड़के से पारंपरिक खेती से करें अच्छी आय

आज हर क्षेत्र में तकनीक के माध्यम से काम हो रहा है। खेती के पारंपरिक तरीके में अगर थोड़ी आधुनिकता व तकनीक का तड़का लगा दिया जाए तो किसानी और खेती दोनों की ही किस्मत संवर सकती है।

By Edited By: Published: Wed, 23 Nov 2016 02:49 AM (IST)Updated: Wed, 23 Nov 2016 02:49 AM (IST)
तकनीक के तड़के से पारंपरिक खेती से करें अच्छी आय

वैशाली। आज हर क्षेत्र में तकनीक के माध्यम से काम हो रहा है। खेती के पारंपरिक तरीके में अगर थोड़ी आधुनिकता व तकनीक का तड़का लगा दिया जाए तो किसानी और खेती दोनों की ही किस्मत संवर सकती है। सरकार के इसी मंशा के अनुरूप हरिहर क्षेत्र मेले में लगाई गई कृषि प्रदर्शनी में कृषि के विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता और कृषि रोडमैप की झलक देखने को मिल रही है। यहां न सिर्फ खेती के आधुनिक तकनीक की जानकारी दी जा रही है बल्कि मिश्रित खेती, एक साथ मछली व मुर्गी पालन, घर के खाली पड़े छत या आसपास की जमीन को किचेन गार्डेन के रूप में विकसित करने की भी जानकारी दी जा रही है। सोनपुर मेला के कृषि प्रदर्शनी में एक ओर जहां विभिन्न झांकियों के माध्यम से पारंपरिक खेती के तौर-तरीकों को दर्शाया गया है, वहीं दूसरी ओर आधुनिक खेती के तौर तरीकों को। एक किसान किस तरह आधुनिक तरीके से खेती कर अपनी किस्मत संवार सकता है, इसकी बखूबी जानकारी दी जा रही है कि एक ही खेत में कई प्रकार की फसलों की ऊपज करके अच्छी आय कमाई जा सकती है।

loksabha election banner

घर की छत पर खेती से हो सकती अच्छी आय

अक्सर बेकार या फिर सिर्फ टहलने के लिए उपयोग में लाई जाने वाली घर की छत पर भी खेती करके अच्छी आय प्राप्त की जा सकती है। हरिहरक्षेत्र मेला के कृषि प्रदर्शनी में लोगों को इस बात की जानकारी दी जा रही है कि घर की खाली छत पर किस प्रकार फूल या फिर छोटे आकार वाले औषधीय पौधों की खेती से अच्छी आय की जा सकती है। घर की छत पर फूल व औषधीय पौधों की खेती से अच्छी आय प्राप्त करने की यहां बानगी भी पेश की गई है। साथ ही घर की खाली पड़ी छत या खाली कैंपस को किचेन गार्डेन के रूप में विकसित कर किस तरह ताजी हरी सब्जियां उपजाई जा सकती है, इसकी भी मॉडल के जरिए जानकारी दी गई है।

अच्छी ऊपज को करें जैविक खाद का प्रयोग

फसल च्ी रक्षा व अच्छी उपज के लिए इस्तेमाल में लाये जाने वाले रासायिनक खाद व कीट नाशकों के दुष्प्रभाव से आज पूरी दुनिया भली भांति वाकिफ है। कृषि प्रदर्शनी च्ें न सिर्फ अच्छी फसल के लिए जैविक खाद के प्रयोग की जानकारी दी जा रही है बल्कि इसे तैयार करने की विधि की भी जानकारी दी जा रही है। साथ ही बगैर रासायनिक कीट नाशकों का इस्तेमाल किए फसलों की रक्षा के तरीके भी किसानों को बताए जा रहे हैं।

एक साथ करें मछली व मुर्गी पालन

कृषि विभाग की प्रदर्शनी में खेती के आधुनिक तरीके, कृषि यंत्रों के साथ-साथ मछली व मुर्गी पालन की जानकारी दी जा रही है। यहां मॉडल के जरिए यह दिखाया जा रहा है कि किस तरह तालाब में मछली पालन के साथ-साथ उसके ऊपर मुर्गी फॉर्म बनाकरच्मुर्गी पालन कर अच्छी आय प्राप्त कर सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.