विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हाजीपुर-मुजफ्फरपुर NH-22 पर भीषण हादसा, कार सवार अधिवक्ता का सिर धड़ से अलग, एक की मौत तीन वकील घायल

Published: Sat, 19 Sep 2026 09:52 AM (IST)

हाजीपुर-मुजफ्फरपुर NH-22 पर शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में हाजीपुर व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता कुंदन कुमार की मौत ...और पढ़ें

हादसे में तीन साथी अधिवक्ता भी घायल

हादसे में तीन साथी अधिवक्ता भी घायल

HighLights

  1. हाजीपुर-मुजफ्फरपुर NH-22 पर भीषण सड़क हादसा हुआ।

  2. श्राद्ध से लौट रहे अधिवक्ता कुंदन कुमार की मौत।

  3. वैगनआर कार दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन वकील घायल।

जागरण संवाददाता, हाजीपुर(वैशाली)। हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच-22 पर सदर थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन के निकट शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। श्राद्ध कार्यक्रम से लौट रहे चार अधिवक्ताओं की वैगनआर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में हाजीपुर व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता कुंदन कुमार की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य अधिवक्ता घायल हो गए।

श्राद्ध कार्यक्रम से लौट रहे थे चारों अधिवक्ता

बकसामा निवासी अधिवक्ता कुंदन कुमार अपने साथी गोलू, गौरव और ज्ञानू के साथ श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम के बाद चारों वैगनआर कार से हाजीपुर लौट रहे थे। इसी दौरान पुलिस लाइन के पास उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।

hajipur 2

पुलिस लाइन के पास अचानक हुआ हादसा

साथी अधिवक्ता मोहन सिंह के अनुसार, पुलिस लाइन के निकट सड़क पार करते समय एक वाहन चालक ने कार को चकमा दे दिया। इसके बाद कार अनियंत्रित हो गई और भीषण दुर्घटना हो गई। हादसे में कुंदन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में तीन साथी अधिवक्ता भी घायल

दुर्घटना में कार में सवार गोलू, गौरव और ज्ञानू घायल हो गए। तीनों के भी अधिवक्ता होने की बात बताई जा रही है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस, अस्पताल भेजे गए घायल

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं, तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

hajipur 1

हादसे की खबर मिलते ही पहुंचे कई अधिवक्ता

घटना की जानकारी मिलते ही कई अधिवक्ता घटनास्थल और सदर अस्पताल पहुंचे। स्वजन भी अस्पताल पहुंचे। कुंदन कुमार की मौत की खबर से बकसामा गांव में मातम पसर गया और स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।