विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hajipur Lok Sabha Chunav Result: हाजीपुर में चल गई चिराग पासवान की 'पिक्चर', देखते रह गए लालू-तेजस्वी

Published: Mon, 03 Jun 2024 03:44 PM (IST)Updated: Tue, 04 Jun 2024 06:37 PM (IST)

हाजीपुर लोकसभा सीट को लेकर इस बिहार में खूब चर्चा रही। चर्चा का मुख्य विषय था चिराग पासवान का जमुई ...और पढ़ें

चिराग के कंधों पर पिता रामविलास की विरासत, RJD के कद्दावर नेता से मुकाबला
चिराग के कंधों पर पिता रामविलास की विरासत, RJD के कद्दावर नेता से मुकाबला

डिजिटल डेस्क, हाजीपुर। हाजीपुर लोकसभा सीट से चिराग पासवान जीत गए हैं। चिराग हाजीपुर से चुनाव लड़कर तीसरी बार संसद संसद पहुंचे हैं। राजद प्रत्याशी शिव चंद्र राम की बुरी हार हुई है। 

बता दें कि हाजीपुर बिहार की हॉट सीटों में से एक है। रामविलास पासवान (Ramvilas Paswan) का गढ़ रहा ये इलाका इस समय उनके बेटे पशुपति पारस के कारण राजनीति का हॉट स्पॉट बन चुका है। रामविलास पासवान की लेगेसी को आगे बढ़ाते हुए चिराग पासवान (Chirag Paswan) यहां से चुनावी ताल ठोक रहे हैं। वहीं, उनका मुख्य मुकाबला राजद के शिव चंद्र राम और बसपा के शशि स्वराज से है।

रामविलास ने बनाया था रिकॉर्ड

हाजीपुर लोकसभा सीट 1977 के बाद से पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान और उनके स्वजन के इर्द-गिर्द ही केंद्रित रही है। (Hajipur lok sabha chunav Result 2024) यहां से रिकार्ड मत से जीत दर्ज करने वाले रामविलास पासवान को भी जनता के कोप का भाजन 2009 में बनना पड़ा था। जदयू और भाजपा के संयुक्त प्रत्याशी रामसुंदर दास ने उन्हें पटखनी दी थी।

तीन चुनावों से राजग का कब्जा

पिछले तीन चुनावों से यह सीट राजग के कब्जे में है। इस वार महागठबंधन से राजद के पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम और राजग से लोजपा (रामविलास ) प्रमुख चिराग पासवान घोषित प्रत्याशी हैं। लोजपा में भाई और बेटे की विरासत की लडाई थमने से राजग को राहत मिली है।

तीन राजद, दो भाजपा व एक सीट कांग्रेस के पास

हाजीपुर संसदीय क्षेत्र में छह विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें दो पर भाजपा, तीन पर राजद और एक पर कांग्रेस पार्टी के विधायक हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में संयुक्त लोजपा की ओर से रामविलास पासवान ने भाई पशुपति कुमार पारस को प्रत्याशी बनाया था। राजग में इस सीट पर पशुपति कुमार पारस और चिराग पासवान दोनों ने दावा किया था।

यहां 2019 के लोकसभा चुनाव में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की भागीदारी अधिक रही थी। पुरुषों का मतदान प्रतिशत 53.00 था तो महिलाओं का 57.82 था। संसदीय क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों में महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों की तुलना में बेहतर था। क्षेत्र में यादव और राजपूत मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक बताई जाती है। वहीं, अनुसूचित जाति और अतिपिछड़ा वर्ग के मतदाता जीत-हार में निर्णायक भूमिका निभाते रहे हैं।

इन्हें मिला प्रतिनिधित्व का अवसर

  • 1957- राजेश्वर पटेल (कांग्रेस)
  • 1962- राजेश्वर पटेल (कांग्रेस) 1967 वी चौधरी (कांग्रेस)
  • 1971- दिग्विजय नारायण सिंह ( एनसीओ)
  • 1977- राम विलास पासवान (बीएलडी)
  • 1980- राम विलास पासवान (जेएनपी)
  • 1984- राम रतन राम (कांग्रेस)
  • 1989- राम विलास पासवान (जनता दल)
  • 1991- राम सुंदर दास ( जनता दल)
  • 1996- राम विलास पासवान (जनता दल)
  • 1998- राम विलास पासवान (जनता दल)
  • 1999- राम विलास पासवान (जनता दल यू)
  • 2004- राम विलास पासवान (लोजपा)
  • 2009- राम सुंदर दास (जदयू)
  • 2014- राम विलास पासवान (लोजपा)
  • 2019- पशुपति कुमार पारस ( लोजपा)

हाजीपुर सीट पर मतदाता

  • पुरुष मतदाता- 10,27,085
  • महिला मतदाता- 9,31,196
  • मंगलामुखी- 71
  • कुल मतदाता- 19,58,352

हाजीपुर में 2024 का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के नाम

  • चिराग पासवान, लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास)
  • शशि स्वराज, बहुजन समाज पार्टी
  • शिव चंद्र राम, राष्ट्रीय जनता दल
  • अशोक कुमार, समता पार्टी
  • धर्मेंद्र कुमार, जनतंत्र आवाज पार्टी
  • बालेंद्र दास, जनशक्ति जनता दल
  • राज कुमार पासवान, युवा बिहार सेना
  • राजेश कुमार रौशन, सोशलिस्ट युनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कॉम्युनिस्ट)
  • मधुसुधन पासवान, निर्दलीय
  • मेघनाथ पासवान, निर्दलीय
  • रंधीर पासवान, निर्दलीय
  • शैलेंद्र कुमार, निर्दलीय
  • सुरेंद्र कुमार पासवान, निर्दलीय
  • हरिवंश पासवान, निर्दलीय

ये भी पढ़ें- Gaya Lok Sabha Chunav Result: गया में रोमांचक मुकाबला, मांझी और कुमार सर्वजीत के बीच टाइट फाइट; पढ़ें समीकरण

ये भी पढ़ें- Madhubani Lok Sabha Election Result 2024 : तीसरी बार किस्मत आजमा रहा राजद, BJP से कांटे की टक्कर; पढ़ें डिटेल