विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

केले के विवाद में ले ली जान: वैशाली के इस्‍माइलपुर में खूनी झड़प; चाचा की मौत, कई अन्‍य जख्‍मी

Published: Sat, 27 Jun 2026 09:50 AM (IST)

हाजीपुर के इस्माइलपुर में पुराने भूमि विवाद को लेकर भतीजे ने परिवार सहित चाचा, चाची और चचेरे भाई पर धारदार ...और पढ़ें

सदर अस्पताल में भर्ती घायल महिला। जागरण

सदर अस्पताल में भर्ती घायल महिला। जागरण

HighLights

  1. हाजीपुर में भूमि विवाद में चाचा की हत्या।

  2. भतीजे ने परिवार संग धारदार हथियार से हमला किया।

  3. चाची और चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल।

जागरण संवाददाता, हाजीपुर। सदर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर में पूर्व के भूमि विवाद में भतीजे ने पूरे परिवार के साथ मिलकर चाचा, चाची और चचेरे भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

इलाज के दौरान चाचा की मौत हो गई, जबकि चाची और भाई की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक की पहचान स्थानीय स्वर्गीय लगन राम के 55 वर्षीय पुत्र आमोद राम के रूप में हुई है।

घायलों में आमोद राम के 28 वर्षीय पुत्र विकास कुमार और 50 वर्षीय पत्नी इंदु देवी शामिल हैं। इंदु देवी को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है।

केला काटने को लेकर हुआ था विवाद

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात चंदन राम और आमोद राम के बीच पुराने भूमि विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। मृतक की पुत्री चंचल कुमारी ने बताया कि केला काटने को लेकर विवाद शुरू हुआ।

इसके बाद चंदन कुमार अपने पूरे परिवार के साथ तलवार और धारदार हसुली लेकर पहुंचा और आमोद राम, उनकी पत्नी इंदु देवी व बेटे विकास कुमार पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद आमोद राम को मृत घोषित कर दिया, जबकि इंदु देवी को गंभीर हालत में पटना रेफर कर दिया गया।

अस्‍पताल से शव ले जाकर क‍िया सड़क जाम 

विकास कुमार का इलाज चल रहा है। स्वजन ने सदर अस्पताल में बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर गांव चले गए और सड़क पर रखकर जाम कर दिया।

सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने में जुटी है। मृतक आमोद राम तीन पुत्र और एक पुत्री के पिता थे।

वह दस भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। परिजनों का आरोप है कि चंदन कुमार पिता महावीर राम ने पूरे परिवार के साथ मिलकर हमला किया।

पुलिस के अनुसार चंदन कुमार और आमोद राम के बीच पहले से भूमि विवाद चल रहा था। पूर्व में भी कई बार दोनों पक्षों के बीच मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।