विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हाजीपुर दिग्घी हत्याकांड का खुलासा: मुजफ्फरपुर में 5 लाख की सुपारी देकर रची गई थी साजिश, दो शूटर गिरफ्तार

Published: Fri, 21 Aug 2026 05:30 AM (IST)

हाजीपुर के दिग्घी में ठेकेदार रामनरेश राय हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। मुजफ्फरपुर में 5 लाख की सुपारी ...और पढ़ें

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते एसपी शुभांक मिश्रा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते एसपी शुभांक मिश्रा।

HighLights

  1. हाजीपुर दिग्घी हत्याकांड में पुलिस ने दो शूटरों को दबोचा।

  2. मुजफ्फरपुर में 5 लाख की सुपारी देकर रची गई थी साजिश।

  3. गिरफ्तार आरोपियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की, तलाश जारी।

जागरण संवाददाता, हाजीपुर। सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी में ठेकेदार रामनरेश राय की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। एसपी शुभांक मिश्रा ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि इस हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों को पटना के दानापुर थाना क्षेत्र से अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है।

एसपी के अनुसार 13 अगस्त की सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान कुमाही पोखर के पास जाने वाले रास्ते में दो मोटरसाइकिल पर सवार चार अज्ञात बदमाशों ने दिग्घी खुर्द निवासी रामनरेश राय पिता रामबाबू राय की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

5 लाख में तय हुई थी सुपारी

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि मुजफ्फरपुर में इस हत्या की साजिश रची गई थी। कुख्यात बदमाश छोटू राणा ने घटना को अंजाम देने के लिए 5 लाख रुपए में डील की थी। इसमें 1 लाख रुपए एडवांस के रूप में दिए गए थे। छोटू राणा के आदमी ने ही सभी को हथियार और मोटरसाइकिल उपलब्ध कराई थी।

गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि उनकी ड्यूटी दोनों शूटरों को मोटरसाइकिल से घटनास्थल तक ले जाने की थी। घटना के दौरान आदित्य अपाचे चला रहा था और रमेश स्प्लेंडर चला रहा था। पूछताछ में बार-बार मुकेश भैया का नाम सामने आया। पुलिस को मुकेश कुमार की छोटू राणा से बातचीत के साक्ष्य भी मिले हैं।

एसपी ने बताया कि मृतक की पत्नी रेखा कुमारी के बयान पर सहदेव राय, मुकेश राय और परमजीत राय उर्फ परम राय समेत चार नामजद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पहले सहदेव राय को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। एसआईटी ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर 19 अगस्त को दानापुर से रमेश कुमार और आदित्य प्रकाश को गिरफ्तार किया।

घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी घटना के दो दिन बाद ही सदर थाना क्षेत्र के चंद्रालय मठ के पास नदी के पानी से बरामद कर ली गई थी। एसपी ने बताया कि दोनों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी लगातार छापेमारी कर रही है।

गिरफ्तार आरोपियों का नाम पता

रमेश कुमार,पिता देवेन्द्र राय, ग्राम भैरोपुर थाना बिदुपुर जिला वैशाली। रमेश का आपराधिक इतिहास रहा है। इसके खिलाफ बिदुपुर थाना कांड संख्या 181/20 एनडीपीएस एक्ट, 172/20, 486/18 और देवघर मधुपुर झारखंड कांड संख्या 146/25 आर्म्स एक्ट दर्ज है।

यह झारखंड के मधुपुर थाना क्षेत्र में हुई लूट के मामले में फरार चल रहा था। आदित्य प्रकाश, पिता गोरखनाथ सिंह, ग्राम बलवा कुआरी थाना सदर जिला वैशाली ।आदित्य के विरुद्ध सदर थाना में आर्म्स एक्ट दर्ज है।

एसपी ने बताया कि दोनों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी लगातार छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़ें- मोतिहारी में इंजीनियरिंग कालेज में गर्म तेल से तीन छात्राएं जख्मी, पहुंची पुलिस