Move to Jagran APP

मंदबुद्धि के लड़का के कारण लड़की ने की शादी से इन्कार

वैशाली। महुआ थाना क्षेत्र की समसपुर पंचायत में दरवाजे लगने के बाद शादी के ऐन वक्त मंदबुद्धि लड़

By JagranEdited By: Published: Wed, 24 May 2017 03:04 AM (IST)Updated: Wed, 24 May 2017 03:04 AM (IST)
मंदबुद्धि के लड़का के कारण लड़की ने की शादी से इन्कार
मंदबुद्धि के लड़का के कारण लड़की ने की शादी से इन्कार

वैशाली। महुआ थाना क्षेत्र की समसपुर पंचायत में दरवाजे लगने के बाद शादी के ऐन वक्त मंदबुद्धि लड़के को देख लड़की ने शादी से इंकार कर दिया। लड़की द्वारा शादी से इंकार किए जाने के बाद लड़की वालों ने लड़का सहित बारात में आए लगभग एक दर्जन लोगों को बंधक बना लिया।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार महुआ थाना क्षेत्र के ¨सघाड़ा दक्षिणी पंचायत स्थित बावनघाट गांव से पुकारा राय के लड़के की शादी समसपुरा पंचायत के विटेश राय के यहां तय हुई थी। शादी में तय तिथि के अनुसार लड़का पक्ष बारात लेकर समसपुरा पंचायत के कुशहर खास गांव पहुंचा। दरवाजा लगने के बाद बारात में आए लोगों ने खाना भी खाया। इसके बाद शादी की रस्म के लिए जब लड़के को मंडप पर ले जाया गया तो वहां लड़के की गतिविधि को देख लोगों को शक हुआ फिर उसकी मंदबुद्धि को देख लड़की ने शादी से इंकार कर दिया। लड़की द्वारा शादी से इंकार किए जाने के बाद पहले तो उसके घर बालों ने लड़की को समझाना चाहा, फिर भी जब लड़की नहीं मानी तो लड़की वालों ने बारात में आए लगभग एक दर्जन लोगों को बंधक बना लिया।

लड़की वाले बारात में दिए गए उपहार एवं अन्य सामान को वापस मांग रहे थे। बरात में आए दूल्हा सहित बारातियों को बंधक बना लिए जाने की सूचना पर दोनों पंचायत के दर्जनों लोगों ने जुटकर पंचायत कर फिर मामले को सलट लिया तथा बंधक बने बारातियों को घर वापस भेजा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.